{"_id":"57f12aad4f1c1b565f5743da","slug":"tribute-ceremony-in-rajbhawan-on-father-of-nationa-mahatma-gandhi-jayanti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंतीः राजभवन में प्रार्थना सभा, पूर्व प्रधानमंत्री भी किए गए याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंतीः राजभवन में प्रार्थना सभा, पूर्व प्रधानमंत्री भी किए गए याद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर राजभवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
गांधी जयंती के मौके पर राजभवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि महात्मा गांधी भारत की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भारत के विश्वबंधुत्व के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विश्व कल्याण का मार्ग अपनाया, इसीलिए उनके जन्मदिवस को संसार में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ और सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई।
राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने एक सपना संजोया था कि भारत कैसा हो और उसे साकार करने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। आज सरकार का सपना है कि वर्ष 2019 में उनकी 150वीं जयंती आएगी तो देश का चित्र अलग होगा। इसके लिए केवल सरकार के प्रयास से काम नहीं चलेगा, गांधीजी के स्वप्न को साकार करने के इस प्रयास में योगदान करना देश के हर नागरिक का दायित्व है।

युवाओं को राष्ट्रनिर्माण करने और एकजुट होने की सलाह दी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी ऐसा भारत चाहते थे, जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति महसूस करे कि यह मेरा देश है। ऐसा तभी होगा जब उसे राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक समानता मिलेगी।
प्रो. सोलंकी ने कहा कि आज राष्ट्र के महान सपूत लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है जिन्होंने देशवासियों को ‘‘जय जवान - जय किसान’’ का नारा देकर राष्ट्रीय गौरव व प्रतिष्ठा में चार चांद लगाये थे।
उन्होंने कहा कि ‘जय जवान’ का अर्थ केवल सरहद पर तैनात सैनिक नहीं है, बल्कि इसमें देश के हर युवक को राष्ट्र-निर्माण में लग जाने की प्रेरणा दी गई है। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। इसलिए 21वीं सदी में उनके जय जवान के नारे की प्रासंगिकता पहले से भी अधिक है।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेंद्र राव, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा, सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो, राज्यपाल के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।