फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Trial complete ban on heavy vehicles will continue

ट्रायल पूरा, जारी रहेगा भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Sun, 16 Feb 2014 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पिंजौंर
अमर उजाला ब्यूरो, पिंजौंर Updated Sun, 16 Feb 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Trial complete ban on heavy vehicles will continue
शहर में पिकआवर के दौरान मुख्य बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का ट्रायल पूरा हो चुका है, लेकिन इन वाहनों पर तय समय में प्रतिबंध जारी रहेगा। एसीपी कुशलपाल राणा ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार में नौ दिन पहले हुए सड़क हादसे में दादा-पोती की मौत व सड़कों पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं के बाद  प्रशासन ने तीन शेड्यूल बनाकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


शुरुआत में भारी वाहनों पर यह रोक ट्रायल के तौर पर सात दिन के लिए थी, लेकिन लोगोें की मांग और ट्रैफिक संचालन सामान्य होने पर इस शेड्यूल को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा, इधर ध्यान दे प्रशासन
भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध की समय सीमा बढ़ाकर सुबह 7 से रात 9 बजे तक करना चाहिए।

शहर के बाहर कुछ समय के लिए भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के  अलावा सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण कराना चाहिए, ताकि बद्दी-नालागढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को असुविधा न हो।

ऑटो एवं मैक्सी कैब चालकों पर शिकंजा कसते हुए उनसे ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना चाहिए।

मुख्य बाजार में ट्रैफिक कम होने से दोपहिया वाहन के साथ-साथ कार चालकों की गति पर भी नियंत्रण रखना चाहिए।

अवैध पार्किग कर रहे वाहन चालकों पर सख्ती बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed