{"_id":"68c719d1dd7eb031e2081a99","slug":"tri-citys-sanyam-singh-is-showing-his-strength-as-a-bowling-all-rounder-chandigarh-news-c-16-pkl1091-819149-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में दिखा रहे दम ट्राई सिटी के संयम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में दिखा रहे दम ट्राई सिटी के संयम सिंह
विज्ञापन
चंडीगढ़। महज 10 साल की उम्र में गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले संयम सिंह ने कम समय में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। हाल ही में उनका चयन सल 2025-26 के अंडर-19 टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हुआ है। इसके अलावा वह जिला स्तर की टीम में भी जगह बना चुके हैं।
संयम सिंह साउथ अफ्रीका के मशहूर तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह गेंदबाजी एक्शन रखते हैं। वह दोनों तरफ बॉल को स्विंग कराने में माहिर हैं और उनकी गति भी प्रभावशाली रहती है। शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं, इसीलिए उन्हें गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में देखा जाता है।
सफलता में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान
संयम आगे चलकर पंजाब रणजी, आईपीएल और भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते है। उनका मानना है कि इसके लिए कठिन परिश्रम के अलावा कोई रास्ता नहीं हो सकता है। ऐसे में पूरे दिन घंटों वह बॉलिंग अभ्यास करते हैं। संयम की सफलता में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है। वह हर प्रतियोगिता में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए शुरू से साथ रहते हैं और लगातार सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
उपलब्धियां
- साल 2025 में अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए चयन
- जिला स्तर की टीम में रोपड़ के लिए चयन, मोहाली और टाई सिटी के कई बड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
- दोनों ओर गेंद स्विंग कराने और अच्छी गति से गेंदबाजी करने में माहिर
- निचले क्रम में बेहतर बल्लेबाजी कर टीम को मजबूती देते हैं