{"_id":"6456c0ab50a789d12d5dcbd39296679c","slug":"traviesos-se-rompieron-los-cristales-de-media-docena-de-veh-culos","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती युवकों ने आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती युवकों ने आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े
अमर उजाला मोहाली
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी की रात कार सवार कुछ शरारती युवकों ने शहर में पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। एक ही रात में की गई इस हरकत से शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
यह वाहन लोगों के घरों के आगे खड़े थे, जिन्हें बेवजह निशाना बनाया गया। उत्पात मचाने वालों की कार के नंबर की पहचान हो गई है। बहरहाल, जिन वाहनों का नुकसान हुआ है, उनके मालिकों से संयुक्त रूप से शिकायत लेकर पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जनकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब सवा आठ बजे जब लोग अपने घरों एवं मोहल्लों में लोहड़ी मना रहे थे। तो एक सफेद रंग की ऑल्टो कार, जिसमें ऊंची आवाज में स्टीरियो बज रहा था, से पांच युवक उतरे और अनाज मंडी में खड़ी लाला दीप चंद स्कूल के चेयरमैन सुनीत जैन की एसेंट कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
युवकों के पास कुल्हाड़ी जैसे तेज हथियार एवं डंडे थे। उन्होंने कार के आगे-पीछे के शीशों के अलावा कार को बुरी तरह तोड़ फोड़ दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी कुल्हाड़ी को कार में ही छोड़कर भाग गए। मौके पर जुडे़ लोगों न बताया कि यहां लोगों की भीड़भाड़ के कारण युवकों की कार घिर गई, परंतु उन्होंने कार इतनी तेजी से खतरनाक तरीके से निकाली कि लोगों को ऐन मौके पर पीछे हटकर अपनी जान बचानी पड़ी। एक जीप से कार का पीछा किया गया, परंतु कार हाईवे पर चढ़ते ही वह ओझल हो गई।
बताते हैं युवक पहले मुख्य मार्ग के नजदीक स्थित सरस्वती विहार कालोनी में दाखिल हुए थे। बताया गया है कि युवक शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने 12 नंबर गली में मल्होत्रा के घर के आगे उनकी नई होंडा अमेज कार के चालक वाली साइड, अगला एवं पिछला शीशा तोड़ा। इसी गली में विक्रम के घर के आगे खड़ी सफेद इंडिगो कार एवं उसके पीछे सफेद टाटा वैंचर के शीशे भी तोड़ डाले।
युवक कुल्हाड़ी हवा में लहराते हुए गलियों से गुजरे एवं कालोनी से बाहर निकल गए। बाद में तहसील रोड पर प्रभाकर क्लीनिक पर खड़ी डा्. प्रभाकर की सैंट्रो कार एवं छोटा हाथी टैंपो का शीशा भी तोड़ा।
इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। शहर वासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने त्योहार के बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई हुई थी। इस कारण उपद्रवी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि उपद्रवी नौजवान डेढ़ घंटा शहर में उत्पात मचाते रहे, लेकिन मौके पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। एसपी अनिल शर्मा के अनुसार जश्न के दौरान किसी को भी इस कद्र दहशत फैलाने की कतई छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि कार के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।