फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transport facilities for chandigarh airport expensive for passenger

एयरपोर्ट के लिए 30 की जगह 300 रुपये खर्च कर रहे यात्री

Fri, 15 Jan 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
transport facilities for chandigarh airport expensive for passenger

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीटीयू की बसें कम होने से यात्रियों को 10 गुना अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। अभी तक सीटीयू की ओर से कोरोना कंपनी की चार बसें चलाई गई हैं।

विज्ञापन


इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट से चंडीगढ़ पहुंचने तक टैक्सी पर 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

 
सीटीयू की ओर से कोरोना कंपनी की 170 बसें खरीदी जानी थी। सीटीयू ने पिछले साल अक्तूबर में 10 बसें खरीद लीं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चार बसें ट्रायल के लिए चला दी गईं। इन बसों का किराया 30 रुपये रखा गया। बसों को बेहतरीन रिस्पांस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी इन बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। अगर यह बसें सीटीयू की ओर से खरीद ली जातीं तो यात्रियों को समस्या से निजात मिल जाती। इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट से चंडीगढ़ पहुंचने के लिए टैक्सी पर 300 रुपये खर्च करना पड़ता है।

करोना बसों का यह है रूट
कोरोना की बसे दो रूट पर चलती है। यह रूट क्रमश: 36 और 38 नंबर के हैं। 36 नंबर रूट की बस पीजीआई से चलकर सेक्टर - 16,17 से होते हुए टिब्यून चौक, हल्लोमाजरा होकर जीरकपुर पहुंचती है। जीरकपुर से राजपुरा - पटियाला हाईवे से होकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाती है। 38 नंबर रूट की बस सेक्टर -17 बस स्टैंड से सेक्टर - 43 होते हुए मोहाली फेज- 7 पहुंचती है। सोहाना गुरुद्वारा होते हुए  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचती है।


अमित तलवार, निदेशक,सीटीयू  बसों की खरीदारी फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।इसके बाद एयरपोर्ट रूट पर और बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही यहां पर हर 10 मिनट पर यात्रियों को बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed