फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transit e-visa of Australia Must for Ais Asia Flight of oakland

जरूरी जानकारीः अगर आपको ऑकलैंड जाना है, तो लेना होगा ऑस्ट्रेलिया का ये वाला वीजा

Wed, 31 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 31 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Transit e-visa of Australia Must for Ais Asia Flight of oakland
air asia flight
देश भर के लोगों के जरूरी खबर, अगर आपको ऑकलैंड जाना है तो सीधा नहीं जा सकेंगे। इसके लिए आपको ऑस्ट्रेलिया का एक वीजा लेना होगा। एयर एशिया कुआलालम्पुर से ऑकलैंड के लिए अपनी उड़ाने ऑस्ट्रेलिया के सिटी गोल्ड कोस्ट से चलाती है। यहां यह उड़ान एक घंटा 15 मिनट के लिए खुलती है।
विज्ञापन


भारतीय पासपोर्ट वाले यात्रिओं को इसके लिए ऑस्ट्रेलिया का ट्रांजिट ई-वीजा लेना होगा, जो ऑनलाइन लिया जा सकता है। आकलैंड को जाने की समय अवधि 34 घंटे की है, इसके बाद वह सिर्फ 22 घंटे की रह जाएगी। वापस आने की अवधि 23 घंटे की होगी। वहीं एयर एशिया एक्स की कुआलालम्पुर-अमृतसर फ्लाइट का समय 28 अक्तूबर से 31 जनवरी 2019 तक बदल गया है।
विज्ञापन


फ्लाइट मंगलवार, वीरवार, शनिवार और रविवार को ही रवाना होगी। एयर एशिया की डी-7188 फ्लाइट सुबह साढ़े सात बजे कुआलालम्पुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी। यह फ्लाइट सवेरे 10.25 पर अमृतसर आएगी। इसकी वापसी की उड़ान डी 7188 अमृतसर से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी। यह फ्लाइट रात को आठ बजे कुआलालम्पुर में लैंड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed