मोदी सरकार ने किन्नरों को दिया नया साल का खास तोहफा, अब रेल यात्रा में मिलेगी यह छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे किन्नरों के लिए नए साल में खुशखबरी लेकर आया है। 2019 से रेल में किन्नरों को खास सुविधा मिलेगी। साल के पहले दिन से ही रेलवे सीनियर सिटीजन पुरुष-महिला की तरह ही ट्रांसजेंडरों को रेलगाड़ी के किराए में छूट देगी। यह आदेश रेलवे बोर्ड के मार्केटिंग डायरेक्टर पैसेंजर, शैली श्रीवास्तव ने जारी किए हैं। आदेश के बाद से रेलवे अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रही है और अब रिजर्वेशन फार्म में लिंग के विकल्प में पुरुष, महिला और ट्रांसजेडर (टी) भी उपलब्ध होगा।
किन्नरों की ओर से लंबे समय से पुरुष-महिला की तरह उन्हें भी सीनियर सिटीजन में शामिल करने की मांग की जा रही थी और रेल किराए पर भी रियायत दिए जाने की मांग उठ रही थी। इसे रेलवे की ओर से अब मान लिया गया है। सीनियर सिटीजन पुरुषों की तरह ही 60 साल की उम्र वाले किन्नरों को रेल टिकट पर 40 फीसदी की छूट दी जाएगी। वहीं 58 साल पूरी करने वाली सीनियर सिटीजन महिलाओं को 50 फीसदी रेलवे किराए में छूट देती है।
किन्नरों को दिया गया यह तोहफा नए साल के पहले दिन से लागू होगा। इस सुविधा के लिए रेलवे ने अपने सीआरआईएस एंड आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर में बदलाव किए हैं। किन्नर इस सुविधा का लाभ रेलवे विंडों व ई-टिकट से भी उठा सकते हैं। सीनियर सिटीजन के रूप में आरक्षित रहने वाली सीटों में से ही किन्नरों को सीटें रेलवे की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ भी कंफर्म हो जाती थी, इसके साथ ही यात्रा में पुरुषों को 60 वर्ष से अधिक होने पर 40 प्रतिशत और महिलाओं को 58 वर्ष से ऊपर होने पर 50 प्रतिशत की किराए में छूट मिलती है। फिरोजपुर शांति नगर निवासी महंत गुड्डी बाबा का कहना है कि उनके समुदाय की यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे रेलवे ने अब मान लिया है। केंद्र सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है। इससे अब उनके समुदाय के लोगों को रेलगाड़ी की प्रत्येक श्रेणी में देशभर में कहीं आने-जाने में रियायती टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी।