फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transgender attendant in chandigarh school buses

यहां की स्कूल बसों में नियुक्त होंगे ट्रांसजेंडर अटेंडेंट!

Sat, 19 Sep 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
transgender attendant in chandigarh school buses

छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल बसों में ट्रांसजेंडर अटेंडेंट नियुक्त किए जा सकते हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में एक स्कूल की बस में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


उसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्कूल बसों में ट्रांसजेंडर अटेंडेंट नियुक्त करने का निर्देश दिया। लेकिन अब इस निर्देश पर सवाल उठे हैं।

यूटी प्रशासन, स्कूल एसोसिएशन, प्रिंसिपलों और अभिभावकों ने इस निर्देश पर आपत्ति जताई है। हाईकोर्ट ने मामले पर 23 सितंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन

स्कूल एसोस‌िएशन और अभिभावकों को भी आपत्ति

transgender attendant in chandigarh school buses

यूटी की ओर से पेश सरकारी वकील ने बेंच को बताया कि स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। मामला अभी प्रशासक के पास विचाराधीन है।

बैठक में स्कूल एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया है कि अभिभावक और स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रांसजेंडर अटेंडेंट पर आपत्ति है।

उधर, पंजाब और हरियाणा की सरकारों ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर ट्रांसजेंडर या महिला अटेंडेंट लगाने का फैसला ले लिया गया है। हालांकि यह भी कहा गया है कि हरेक बस में 40 हजार रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने पर कुछ स्कूलों ने असमर्थता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed