{"_id":"574464b94f1c1b152c6909a2","slug":"transfers-official-transfers-haryana-transfers-punjab-transfers-haryana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और हरियाणा में अफसरों के तबादले, जानिए कौन कहां गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और हरियाणा में अफसरों के तबादले, जानिए कौन कहां गया?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हरियाणा में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। हरियाणा में 9 एचसीएस तो पंजाब में तीन पीपीएस बदले गए। पंजाब सरकार ने जसविंदर सिंह को एसपी-एच मोगा, बलजीत सिंह को एसपी अबोहर और रुपिंदर सिंह को एसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब नियुक्त किया गया है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही कैथल की पूर्व एसडीएम मनदीप कौर को नगर निगम बल्लभगढ़ की संयुक्त आयुक्त जबकि आरटीए सचिव अंबाला अमित कुमार पांचाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप-सचिव लगाया गया है। अपूर्व को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का सचिव, संदीप अग्रवाल को सिटी मजिस्ट्रेट पानीपत लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेन्द्र सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट, सोनीपत, सतिन्द्र सिवाच को उपमंडल अधिकारी (नागरिक, झज्जर) तथा संजीव कुमार को गुड़गांव में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. एन. झा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजय को सिटी मजिस्ट्रेट, झज्जर तथा प्रदीप अहलावत को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हांसी नियुक्त किया गया है। सतपाल शर्मा और डॉ. एकता चोपड़ा के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।