फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   transferred after sealing of Illegal construction

अवैध निर्माण सील करने का अनोखा इनाम

Wed, 17 Sep 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 17 Sep 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
transferred after sealing of Illegal construction

चार दिन में चार अवैध निर्माण सील और इनाम मिला तबादला। नौ सितंबर को सहायक टाउन प्लानर लगाए गए रमेश छाबड़ा के साथ यही हुआ है।

विज्ञापन


इस पोस्ट पर आने के बाद उन्होंने शहर की चार प्रमुख इमारतों को सील कर दिया था। अवैध निर्माणों पर सख्ती करने पर दस दिन में तीन अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।

शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन का चार्ज एटीपी रमेश छाबड़ा ने कुछ दिन पहले ही संभाला था। नौ सितंबर को सुबह चार्ज लेने के दो घंटे बाद ही उन्होंने टॉप एंड टाउन को सील कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अवैध निर्माण के मामले में करोड़ों रुपये की दुकानों को भी नोटिस जारी कर दिए। यह सारी कार्रवाई चार्ज लेने वाले दिन, यानी नौ सितंबर को ही की गई।
विज्ञापन


छाबड़ा ने अगले ही दिन मॉडल टाउन के पास स्थित गोल मार्केट में भी तीन अवैध दुकानों को सील कर दिया। अमर उजाला ने मॉडल टाऊन के शिवानी पार्क के समक्ष बन रही करोड़ों रुपये की अवैध दुकानों और बाजवा कांप्लेक्स (टॉप एंड टाउन) की छत पर तैयार 11 कमरों के निर्माण को लेकर निगम की पोल खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उन्होंने अलावा मकदुमपुरा में घर के अंदर बन रही अवैध दुकान का भी काम रुकवा दिया था। यह सारी कार्रवाई महज तीन-चार दिनों में ही हुई। इसके बाद छाबड़ा परिवार समेत शिरडी चले गए। विभागीय जानकारों के अनुसार, छाबड़ा शिरड़ी गए थे और पीछे से उनका तबादला लुधियाना के लिए कर दिया गया है। इस मामले में जब उनसे फोन पर बात की गई, तो उन्होंने इतना ही कहा कि तबादले की सूचना उन्हें मिली है।

इनका भी हो चुका है तबादला
छाबड़ा से पहले परमपाल एटीपी का भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के चक्कर में तबादला किया चुका है। तकनीकी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को भी पटियाला भेज दिया गया है।


अधिकारियों में नाराजगी
जालंधर के तमाम अधिकारी छाबड़ा के तबादले से नाराज है। उनका कहना है कि यदि काम करो तो तबादला कर दिया जाता है। यदि काम न किया जाए, तो डांट लगाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed