फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transferred 8 thousand rupees by showing knife, then absconded with mobile

Chandigarh News: चाकू दिखाकर 8 हजार करवाए ट्रांसफर, फिर मोबाइल लेकर फरार

Mon, 24 Feb 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Transferred 8 thousand rupees by showing knife, then absconded with mobile
चंडीगढ़। सेक्टर-53 में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर को चाकू दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने राहगीर से 8 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए, जिसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरड़ के सनी एन्क्लेव निवासी 36 साल के अरूप मंडल ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8 बजे सेक्टर-53 के स्प्रिंग गार्डन में सैर कर रहे थे तभी एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोग आए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद एक आरोपी चाकू दिखाकर पीड़ित को डराने लगा। दूसरे आरोपी ने पीड़ित की पेंट से मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन अनलॉक करवाया और फिर जबरन गूगल पे के जरिये 8 हजार रुपये एक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही जांच कर रही है कि पीड़ित के नंबर से किस मोबाइल नंबर पर 8 हजार रुपये ट्रांसफर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed