फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of one IAS four HCS and three HPS

Chandigarh News: एक आईएएस, चार एचसीएस व तीन एचपीएस के तबादले

Sun, 17 Mar 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Transfer of one IAS four HCS and three HPS
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले तक हरियाणा में अफसरों के तबादले होते रहे। शनिवार को भी हरियाणा सरकार ने एक आईएएस समेत एचसीएस अफसरों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए। नए आदेशों के मुताबिक 2004 बैच के आईएएस श्रीनिवास को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ उनके पास फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया है। 2002 के एचसीएस अधिकारी महाबीर प्रसाद को महेंद्रगढ़ जिला परिषद और डीआरडीए महेंद्रगढ़ का सीईओ नियुक्त किया गया है। पहले दी गई जिम्मेदारी वह निभाते रहेंगे। 2016 बैच के एचसीएस प्रदीप अहलावत को पलवल को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 2019 बैच के एचसीएस नवदीप सिंह को उच्च शिक्षा का संयुक्त निदेशक एडमिन नियुक्त किया है। वहीं, एचपीएस आशीष चौधरी को रेवाड़ी का डीएसपी, एचपीएस रजत गुलिया को अंबाला का डीएसपी और एचपीएस रमेश कुमार गुलिया को पंचकूला का एसीपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed