{"_id":"94bf465677037f0a9dacaa7292631d45","slug":"transfer-of-4-ips-officer-by-new-haryana-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने किए 4 आईपीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने किए 4 आईपीएस के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में नई सरकार गठन के साथ तबादलों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को चार आईपीएस का तबादला कर दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की सुरक्षा और आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
उनकी जगह पर नए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार आईपीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।
इनमें नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे वाई पूर्ण कुमार को कमांडेंट, बटालियन-1, एचएपी अंबाला शहर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) भिवानी सतेंद्र कुमार गुप्ता को विकास धनखड़ के स्थान पर एसपी हिसार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अश्विन को सतेंद्र कुमार गुप्ता के स्थान पर एसपी भिवानी लगाया गया है। सिमरदीप सिंह एआईजी (कानून एवं व्यवस्था) को अश्विन के स्थान पर एसपी कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अभी अगले दिनों में बड़े स्तर पर और अधिकारियों के तबादलों की उम्मीद है। कांग्रेस कार्यकाल में जो अधिकारी ज्यादा करीबी थे, उन्हें पहली सूची में बदला जाएगा।