फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Transfer of 24 IAS and 11 PCS officers including DCs of six districts in Punjab

पंजाब: छह जिलों के डीसी समेत 24 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Mon, 04 Oct 2021 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

स्थानीय निकाय के निदेशक दिलराज सिंह को बदल कर सेक्रेटरी एग्रीकल्चर, मोहम्मद तैयब को पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद पर बनाए रखते हुए निदेशक ट्रेजरी एंड अकाउंट और स्पेशल सेक्रेट्री एक्सपेंडिचर के साथ स्पेशल सेक्रेट्री विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
Transfer of 24 IAS and 11 PCS officers including DCs of six districts in Punjab
चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से छह जिलों के उपायुक्तों समेत 24 सीनियर आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत राज्य सरकार ने बरनाला, फाजिल्का, मोगा, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और शहीद भगत सिंह नगर के जिला उपायुक्तों को बदल दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी बवाल पर राजनीति: सुनील जाखड़ ने मनोहर लाल को बताया जिम्मेदार, कहा- उनके बहकाने से ही हुई हिंसा 
विज्ञापन


इनके अलावा स्थानीय निकाय के निदेशक दिलराज सिंह को बदल कर सेक्रेटरी एग्रीकल्चर, मोहम्मद तैयब को पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ के पद पर बनाए रखते हुए निदेशक ट्रेजरी एंड अकाउंट और स्पेशल सेक्रेट्री एक्सपेंडिचर के साथ स्पेशल सेक्रेट्री विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नीलिमा की सेवाएं उद्योग एवं कॉमर्स विभाग को सौंपते हुए पंजाब इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक लगाया गया है। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक विपुल उज्जवल की सेवाएं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग को सौंपते हुए उन्हें ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आईएएस अधिकारियों में राजस्व विभाग की स्पेशल सेक्रेट्री बबीता को फाजिल्का का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है वही बरनाला के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह पुल को बदलकर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट नी ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर नियुक्त करने के साथ ही कमिश्नर नरेगा और स्पेशल सेक्रेट्री रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। फाजिल्का के डीसी अरविंद पाल संधू को बठिंडा का डीसी लगाया गया है जबकि हरीश नायर अब मोगा के डीसी होंगे। पटियाला के डीसी कुमार अमित को स्पेशल सेक्रेट्री परसौनल नियुक्त करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एक्सपोर्ट का फैशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। नियुक्ति के लिए उपलब्ध आईएएस अधिकारी पुनीत गोयल को निदेशक स्थानीय निकाय लगाया गया है जबकि मोगा के डीसी संदीप हंस को पटियाला का डीसी नियुक्त किया गया है।  

श्री मुक्तसर साहिब के डीसी एमके अरविंद कुमार को महानिदेशक रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण नियुक्त करते हुए स्पेशल सेक्रेट्री रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण और मिशन डायरेक्टर घर घर रोजगार एवं कारोबार मिशन के साथ ही मिशन डायरेक्टर पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के निदेशक कुमार सौरभ राज को बदलकर बरनाला का डीसी लगाया गया है। शहीद भगत सिंह नगर की डीसी शेना अग्रवाल को बदल कर स्थानीय निकाय विभाग में कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पठानकोट नियुक्त किया गया है। रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक हरप्रीत सिंह सूडान को श्री मुक्तसर साहिब का डीसी लगाया गया है जबकि होशियारपुर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को शहीद भगत सिंह नगर का डीसी नियुक्त किया गया है। 


म्युनिसिपल कॉरपोरेशन लुधियाना की एडीशनल कमिश्नर ऋषि पाल सिंह को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, म्युनिसिपल कारपोरेशन अमृतसर के एडिशनल कमिश्नर संदीप ऋषि को एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में मालेरकोटला के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राजेश त्रिपाठी को एडीशनल सेक्रेट्री इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी , गुरदासपुर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट) को सेक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जालंधर, आरटीए अमृतसर की सेक्रेटरी ज्योति बाला को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मलेरकोटला लगाते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (अर्बन डेवलपमेंट ) मलेरकोटला का अतिरिक्त चार्ज, चमकौर साहिब की एसडीएम गीतिका सिंह को एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (पॉलिसी एंड हेड क्वार्टर) पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एसएएस नगर, अमृतसर-2 के एसडीएम राजेश कुमार शर्मा को इसी पद पर बनाए रखते हुए एसडीएम लोपोके का अतिरिक्त चार्ज, नियुक्ति के लिए उपलब्ध पूनम प्रीत कौर को ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन लुधियाना, अजनाला के एसडीएम दीपक भाटिया को इसी पद पर बनाए रखते हुए एसडीएम मजीठा का अतिरिक्त चार्ज, आरटीए पटियाला के सेक्रेटरी परमजीत सिंह-3 को एसडीएम चमकौर साहिब, राजपुरा के एसडीएम खुश्दिल सिंह को आरटीए पटियाला का सेक्रेटरी लगाते हुए एसडीएम राजपुरा का अतिरिक्त चार्ज, अमृतसर-1 के एसडीएम अर्शदीप सिंह लोबाना को सेक्रेटरी आरटीए अमृतसर, गुरदासपुर के एसडीएम बलविंदर सिंह को सेक्रेटरी आरटीए बठिंडा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed