{"_id":"572b5e824f1c1b4e345cd5ea","slug":"transfer-of-11-government-school-principal-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने किए 11 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने किए 11 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : demo pics
शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल पद पर बड़े स्तर पर फेरबदल कर दिया है। जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर बाद 11 सरकारी स्कूलों में नए प्रिंसिपल की नियुक्ति के आदेश शिक्षा सचिव ने किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने करसान स्थित गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल बलजिंदर सिंह को एडिशनल डायरेक्टर एडल्ट एजुकेशनल नियुक्ति किया गया है। प्रिंसिपल की लिस्ट में अमरजीत कौर को जीएमएसएसएस-40,अलका मेहता को जीएमएसएसएस-35,रविंद्र कौर जीएमएसएसएस-19, नीना कालिया को जीएमएसएसएस-15, राजेश कुमार को जीएमएसएसएस(एमएचसी) मनीमाजरा,आशा रानी जीएमएसएसएस-44,वीना कपूर को जीएमएसएसएस-26(टिंबर मार्केट),मीना कपूर को जीएसएसएस खुड्डा लाहोरा, दर्शना कुमारी को जीएसएसएस बहलाना और नीना शर्मा को जीएमएसएसएस करसान में प्रिंसिपल नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन