{"_id":"56e042054f1c1bbb458b4568","slug":"transfer-of-10-ias-officers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक और सोनीपत के डीसी समेत 10 आईएएस का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक और सोनीपत के डीसी समेत 10 आईएएस का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से 10 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। इनमें सोनीपत, रोहतक, मेवात (नूंह) और महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त भी शामिल हैं। अरुण कुमार गुप्ता, महानिदेशक और सचिव नगर एवं ग्राम आयोजना व शहरी संपदाएं विभाग, महानिदेशक एवं सचिव खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सलाहकार एवं सचिव नागरिक उड्डयन विभाग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आवास बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रदीप कासनी, सचिव और महानिदेशक अभिलेखागार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक व सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। रमेश कृष्ण, मुख्य प्रशासक आवास बोर्ड हरियाणा और सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग को आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक और राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है। बृजेन्द्र सिंह, मुख्य प्रशासक हुडा को हरियाणा भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विकास गुप्ता, निदेशक व विशेष सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग, मिशन निदेशक राज्य शहरी आजीविका मिशन और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण और निदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हुडा के मुख्य प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
संजीव वर्मा, प्रशासक हुडा और अपर-निदेशक शहरी संपदा पंचकूला को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का उपायुक्त लगाया गया है, जबकि अतुल कुमार उपायुक्त महेंद्रगढ़ (नारनौल) को रोहतक का उपायुक्त और नगर निगम रोहतक का आयुक्त लगाया गया है। के. मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त मेवात (नूंह) को सोनीपत का उपायुक्त और नगरनिगम सोनीपत का आयुक्त लगाया गया है। दुस्मंता कुमार बेहरा और राजीव रतन के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।