फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   transfer news, transfer rules, indian election commission, punjab election commission, punjab

तबादलों को लेकर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश, देखिए

Wed, 08 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
transfer news, transfer rules, indian election commission, punjab election commission, punjab
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
भारतीय चुनाव आयोग ने अधिकारियों के तबादलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन पर अमल करते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने विभागों को पत्र जारी कर दिया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस संबंध में राज्य के वित्त सचिव, प्रशासनिक सचिवों, मुख्य सचिव, विभागों के प्रमुखों, बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन, डिवीजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 और 2014 में हुए चुनाव के दौरान शिकायतों के आधार पर बदली किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का उन स्थानों पर तबादला न करें, जहां उनके खिलाफ शिकायतें मिलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव में यह शिकायतें मिलीं थीं कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी किसी खास उम्मीदवार को मदद कर रहे हैं। शिकायतों की पड़ताल करने के बाद चुनाव आयोग ने उन अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के आदेश जारी किए थे। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा इस बार हर पक्ष पर पैनी नजर रखी जा रही है।


मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार वर्ष 2016 में हो रहे आम स्थानांतरण पर भारतीय चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि पिछले चार सालों में किसी अधिकारी या कर्मचारी ने लगातार तीन वर्ष किसी एक जिले में काम किया है तो उसे हर हाल में दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed