फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traitors are some from my own party, God will judge them

Chandigarh News: गद्दार मेरी ही पार्टी में से कुछ हैं, भगवान उनका इंसाफ करेगा

Sat, 08 Feb 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Traitors are some from my own party, God will judge them
चंडीगढ़। 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में हारने के बाद शुक्रवार को पहली बार पार्षद प्रेमलता ने नगर निगम की सदन की बैठक में अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर निशाना साधते हुए अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को गद्दार करार दिया और कहा कि भगवान ही उनका इंसाफ करेगा।
विज्ञापन

सदन की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि चुनाव में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपनी ही महिला उम्मीदवार को चुनाव में हरा दिया। इसका जवाब देने के लिए प्रेमलता खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें ईमानदारी से उम्मीदवार बनाया। उन सभी पार्षदों का धन्यवाद, जिन्होंने वोट दिया। कहा कि वो भी जानती हैं कि गद्दार उनकी पार्टी में से ही कुछ पार्षद हैं। उनकी पहचान पार्टी के वरिष्ठ नेता कर रहे हैं और वही सजा भी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया है कि भगवान ही गद्दारों का इंसाफ करेंगे। कहा कि वह हार कर भी नहीं रोईं थी। वह पहले भी अकेली चंडीगढ़ में घूमती थी और आगे भी घूमती रहेंगी। कहा कि गलत तो भाजपा के उम्मीदवारों के साथ भी हुआ है। दो वोट उनके भी क्रॉस हुए हैं। हरप्रीत कौर बबला को बधाई देते हुए कहा कि वह उनके साथ मिलकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएंगी लेकिन अगर वह कुछ गलत करेंगी तो सबसे पहले विरोध भी वही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed