{"_id":"578278014f1c1b4f677fa1d7","slug":"training-for-disable-soldiers-special-training-for-disable-aditya-mehta-foundation-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग जांबाजों को मजबूत बनाने के लिए चंडीगढ़ में विशेष ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग जांबाजों को मजबूत बनाने के लिए चंडीगढ़ में विशेष ट्रेनिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर का अंग गंवाने के बाद दिव्यांग व्यक्तियों को खेलों के माध्यम से मजबूत बनाने के लिए आदित्य मेहता फाउंडेशन सामने आया है। इसके तहत बीएसएफ., आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह कहना फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य का। रविवार को एक प्रेस वार्ता दौरान आदित्य ने बताया की हमारे जो जवान बॉर्डर व अन्य हादसों में शरीर के अंग गवां चुके हैं। उन्हें खेलों की तरफ प्रेरित किया जा रहा है।
इनको व्हील चेयर लॉन टेनिस, व्हील चेयर बैडमिंटन, तैराकी, साइकिलिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। तीनों फोर्स की अलग अलग टीम बनाई जाएगी और इनके बीच मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद इन राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। आदित्य ने बताया की वह खुद भी दिव्यांग हैं। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और साइकिलिंग में कई रिकॉर्ड बनाए। वह अपना रिकॉर्ड लिम्का बुक में भी दर्ज करा चुके हैं। जिन लोगों को स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनके लिए 8 स्पेशलिस्ट कोचों को नियुक्त किया गया है।