{"_id":"56ec00484f1c1b82508b4568","slug":"train-will-run-in-elevated-railway-track-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट वासियों को मिलेगी राहत, अब पिलरों पर दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट वासियों को मिलेगी राहत, अब पिलरों पर दौड़ेगी ट्रेन
अनिल कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल प्रशासन पठानकोट-जोगिंदर नगर (नेरोगेज लाइन) रेल सेक्शन के बीच पड़ते डलहौजी रोड पर लगभग चार किलोमीटर लंबी एलीवेटेड लाइन (पिलरों के ऊपर) का निर्माण करने जा रहा है। एलीवेटेड लाइन बनने के बाद पठानकोट रेलवे स्टेशन से डलहौजी रोड तक ट्रेन पिलरों पर चलेगी, उसके बाद यह जमीन पर बिछी रेल पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
इसके बनने से डलहौजी रोड पर पड़ने वाले तीन रेलवे क्रॉसिंग फाटक हटा दिए जाएंगे और उक्त जगह पर ट्रेन के गुजरने पर वाहनों का जाम भी नहीं लगेगा। एलीवेटेड लाइन का प्रस्ताव सांसद विनोद खन्ना ने रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियर वीके गुप्ता के सामने रखा था। उक्त लाइन के लिए सर्वे भी हो चुका है।
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर इंजीनियरिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पठानकोट-जोगिंदर नगर सेक्शन के बीच लगभग 164 किलोमीटर लंबी नेरोगेज लाइन है। इस पर छोटी ट्रेन चलती है। उक्त सेक्शन के बीच डलहौजी रोड है। वहां तीन रेलवे क्रॉसिंग फाटक हैं। जब यहां से ट्रेन गुजरती है तो काफी देर तक रोड पर वाहनों का जाम लग जाता है।
विज्ञापन
इस कारण लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। उक्त तीन रेलवे क्रॉसिंग फाटक खत्म करने के लिए सांसद विनोद खन्ना ने रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियर वीके गुप्ता के पास प्रस्ताव रखा था कि यहां पर एलीवेटेड लाइन (पिलरों के ऊपर) स्थापित की जाए ताकि रोड पर जाम न लगे।
एलीवेटेड लाइन के निर्माण के लिए सर्वे कर लिया है और दिल्ली के अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं। अब प्रपोजल बनाकर भेज दिए हैं। नक्शा तैयार किया जा रहा है। रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी इसी कार्य में जुटे हुए हैं।