{"_id":"5922e09a4f1c1b87388b458a","slug":"train-tikcet-penalty-without-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट हो रही थी यात्रा, रेलवे ने ऐसे वसूल लिए 69,645 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट हो रही थी यात्रा, रेलवे ने ऐसे वसूल लिए 69,645 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Mon, 22 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चैकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दबाजी में ही सही लेकिन टिकट न लेकर ट्रेन में सफर करने वालों को इस बार यात्रा महंगी पड़ गई। फ्री में सफर करने वालों के बारे में रेलवे को भनक लगी, तो ऐसे ऑपरेशन किया गया कि फटाफट 69,645 रुपये इकट्ठा हो गए। फिरोजपुर के टिकट निरीक्षक की ओर से डेढ़ सौ रुपये लेकर यात्रियों को दिल्ली तक का सफर करवाने की मिल रही शिकायतों के चलते मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली की टीम ने सोमवार को पंजाब मेल में छापामारी की।
इस बीच 165 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में पकड़ा गया। यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 69 हजार 645 रुपये वसूल किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन टिकट निरीक्षकों के कोच से बिना टिकट यात्री मिले हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
कुछ दिनों से रेलवे के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थी कि पंजाब मेल में टिकट निरीक्षक यात्रियों से सौ से डेढ़ सौ रुपये लेकर दिल्ली तक का सफर करते हैं। इस तरह सरकारी खजाने को चपत लगाई जा रही है।

65 यात्रियों की धरपकड़ की गई
पंजाब मेल पर छापा
- फोटो : file photo
यही वजह थी कि मुरादाबाद से पांच, लखनऊ से तीन व दिल्ली से पांच अधिकारियों की एक टीम गठित कर फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पंजाब मेल में छापेमारी की गई। पंजाब मेल में बिना टिकट यात्रा करने वाले 165 यात्रियों की धरपकड़ की गई।
उधर, रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने 17 मई को पंजाब मेल में छापेमारी कर बिना टिकट 103 यात्री पकडक़र 36410 रुपये जुर्माना किया। इसी तरह 18 मई को 28 बेटिकट यात्रियों से 12 हजार 730 रुपये व 19 मई को 34 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 20 हजार 505 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं।