{"_id":"5df915058ebc3e878f25bc02","slug":"train-engine-separated-from-coaches-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन का इंजन डिब्बों से हुआ अलग, गुरदासपुर में टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन का इंजन डिब्बों से हुआ अलग, गुरदासपुर में टला बड़ा हादसा
Wed, 18 Dec 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से अमृतसर जाने के लिए कटरा-अहमदाबाद ट्रेन जब गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो पंछी कॉलोनी के पास इंजन डिब्बों से अलग हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कटरा-अहमदाबाद ट्रेन अमृतसर के तरफ बढ़ रही थी।
विज्ञापन
दीनानगर रेलवे स्टेशन से जब ट्रेन गुरदासपुर की तरफ चली तो पंछी कॉलोनी के पास इंजन का हुक टूट गया। जिसके चलते इंजन डिब्बों से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और हुक को इंजन के साथ जोड़कर ट्रेन को अमृतसर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
ट्रेन करीब आधा घंटा पंछी कॉलोनी के पास खड़ी रही, जिसके चलते पठानकोट रोड पर स्थित रेलवे फाटक और बड़ी रेलवे फाटक को करीब आधा घंटा बंद रखा गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। आधे घंटे बाद जब ट्रेन फाटक से गुजर गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि इंजन का हुक टूटने से डिब्बे इंजन से अलग हुए हैं, जिनको सही करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन