{"_id":"584018bb4f1c1b0f1ede76b4","slug":"train-crashed-into-the-walls-of-the-platform-brakes-does-t-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक न लगने से प्लेटफार्म की दीवारों से टकराई ट्रेन, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक न लगने से प्लेटफार्म की दीवारों से टकराई ट्रेन, मची अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 01 Dec 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
ब्रेक न लगने से प्लेटफार्म की दीवारों से टकराई डीएमयू
होशियारपुर जाने से पहले ही बुधवार रात को डीएमयू प्लेटफार्म नंबर पांच पर हादसाग्रस्त हो गई। चालक के ब्रेक न लगाने की वजह से डैड एंड प्वाइंट को तोड़ते हुए प्लेटफार्म की दीवारों से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर माल का काफी नुकसान हुआ है। ट्रैक पर बने एंड प्वाइंट से लेकर प्लेटफार्म की दीवारें तक को ट्रेन ने तहस-नहस किया।
यह हादसा बुधवार रात को 2.30 बजे के करीब हुआ। डीएमयू को डीजल भरने के लिए प्लेटफार्म नंबर पांच पर लाया गया था। ड्राइवर की लापरवाही की वजह से डीएमयू ट्रैक पर बने लकड़ी के डैड एंड प्वाइंट को तोड़ते हुए प्लेटफार्म दी दीवारों को तहत नहस कर दिया। यह डीएमयू गाड़ी होशियारपुर की ओर आती-जाती है।
वहीं रात को हुई घटना के बावजूद रेलवेे प्रशासन के आला अधिकारी सुबह के समय ही जांच के लिए पहुंचे। हादसे में ट्रेन चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे इलाके के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अधिकारियों के अनुसार डीएमयू की ब्रेक न लगने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसा ट्रेन चालक की गलती से हुआ या किसी अन्य की गलती से इसकी जांच चल रही है। फिलहाल आरपीएफ ने ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर फिरोजपुर मंडल को भेजवा दी गई है।