फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Train and flight cancellation problem, not find seats in Volvo

ट्रेन और फ्लाइट रद्द होने से परेशानी, वोल्वो में भी नहीं मिल रही सीट

Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Train and flight cancellation problem, not find seats in Volvo
train - फोटो : pti

ट्रेनों और फ्लाइटों के लेट होने केकारण शहर के बस स्टैंड से वोल्वो की टिकट मिलने में दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसों में भीड़ अधिक होने के बाद टैक्सी के किराये भी बढ़ा दिए गए हैं। इस कारण यात्रियों को दो गुना पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


 सेक्टर-17 बस स्टैंड से  हरियाणा रोडवेज की दिल्ली जाने के लिए 33 वोल्वो और 150 नार्मल बसें चलाई जाती है। सभी बसों में ट्रेनों के लेट होने के बाद लोगों को जगह नहीं मिल पाती है। 
विज्ञापन


इसी कारण लोग लाइनों में दो से चार घंटे तक दिल्ली की टिकट के लिए जद्दोजहद करते हैं।  चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर करने वाले सेक्टर - 36 के सुरेश शर्मा ने बताया कि जेट एयरवेज की सुबह 7.40 बजे फ्लाइट में  सोमवार को टिकट बुक कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसी कारण वोल्वों बस की लाइन में लगना पड़ा है। फ्लाइट के कैंसिल होने के बाद यह हालत बनी है। वहीं दिल्ली जाने वाले संजीव सिंह, संजय मिश्र, राजेश कुमार ने बताया कि नार्मल ट्रेनें पांच से 10 घंटे लेट चल रही है। इसी कारण बसों में दो गुना किराया खर्च कर दिल्ली जाना पड़ रहा है।

 कैब ने दाम बढ़ाया

Train and flight cancellation problem, not find seats in Volvo
विमान - फोटो : Getty Images

15 दिसंबर से चंडीगढ़ से  जाने वाली चार ट्रेनें  कैंसिल होने के बाद दिल्ली , अमृतसर, जयपुर सहित अन्य जगहों की टैक्सी के दाम अभी से बढ़ा दिए गए हैं। इस कारण यात्रियों कों टिकट का पैसा अधिक देना पड़ रहा है। 

दिल्ली जाने के लिए जहां नार्मल दिनों में दो हजार रुपये लगता था। वह अब बढ़ाकर 28 रुपये एक तरफ कर दिया गया है। इसी तरह अमृतसर के लिए भी तीन हजार रुपये तक टैक्सी बुक हो रही है।

ट्रेनों और फ्लाइट कैंसिल होने के कारण लोगों केा समस्या हो रही है। हरियाणा टिकट बुकिंग इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि लगातार ट्रेनों और फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्रियों की संख्या बस में बढ़ गई है। 

इसी कारण दिल्ली के लिए टिकट महंगी मिल रही है। शहर की टैक्सी सर्विस के परमजीत सिंह ने बताया ट्रेनें और फ्लाइट कैंसिल होने के बाद टैक्सी की डिमांड बढ़ी है। इसी कारण  लांग रूट पर इसके दाम भी बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed