फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traffic to flow uninterrupted; underpass to be built at Burail Chowk.

Chandigarh News: बिना रुके दौड़ेगा ट्रैफिक, बुड़ैल चौक पर बनेगा अंडरपास

Sat, 27 Jun 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic to flow uninterrupted; underpass to be built at Burail Chowk.
चंडीगढ़। शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बुड़ैल चौक (सेक्टर-33) पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना का उद्देश्य सेक्टर-33, बुड़ैल, सेक्टर-52 और मोहाली की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम करना है। अधिकारियों का मानना है कि अंडरपास बनने से इस व्यस्त चौराहे पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रशासन के आला अधिकारियों की तैयार रिपोर्ट में बताया गया है कि बुड़ैल चौक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। मौजूदा ट्रैफिक दबाव के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लगता है। अंडरपास बनने से ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा और सेक्टर-52 व मोहाली की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। हाल ही में शहर में बढ़ते ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित ट्रैफिक प्रबंधन बैठक में भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन

अंडरपास से काफी हद तक मिल सकती है राहत
बुड़ैल चौक के निकट स्थित जीएमसीएच-32 तक पहुंचने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस को ट्रैफिक में इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा मोहाली से चंडीगढ़ आने वाले हजारों वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं जिससे पीक आवर्स में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रस्तावित अंडरपास से इस समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी अंडरपास परियोजनाओं से दिखा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार
चंडीगढ़ में पहले भी अंडरपास परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। विकास नगर से हल्लोमाजरा मार्ग पर बने अंडरपास से जाम की समस्या काफी कम हुई थी। इसी तरह सेक्टर-11 और सेक्टर-15 के बीच बनाए गए अंडरपास ने भी यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रशासन को उम्मीद है कि बुड़ैल चौक पर प्रस्तावित अंडरपास भी इसी तरह राहत देगा।

हमारा प्रयास है कि चंडीगढ़ में आने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में न फंसना पड़े। इसी वजह से हम अंडरपास की योजना तैयार कर रहे हैं।

-निशांत कुमार यादव, डीसी, डीआरएससी चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed