{"_id":"6302f699d12fff22db5abc60","slug":"traffic-stopped-on-the-road-leading-to-the-venue-three-days-before-the-pm-modi-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: पीएम मोदी के दौरे को लेकर आयोजन स्थल तक जाने वाली सड़क बंद, संदिग्ध स्थानों पर स्नाइपर कमांडों तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: पीएम मोदी के दौरे को लेकर आयोजन स्थल तक जाने वाली सड़क बंद, संदिग्ध स्थानों पर स्नाइपर कमांडों तैनात
Mon, 22 Aug 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नयागांव
अमर उजाला नेटवर्क, नयागांव
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:53 AM IST
सार
24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को और भी ज्यादा सख्त कर दिया गया है। पूरा न्यू चंडीगढ़ इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुल्लांपुर के मेडिसिटी में दौरे से पहले सुरक्षा अलर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। आयोजन स्थल को जाने वाली सड़क पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम हैं। आयोजन स्थल से आधा किलोमीटर पहले ही आवाजाही बंद कर दी गई है।
मुल्लांपुर और आसपास के सभी इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर स्नाइपर कमांडों तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को और भी ज्यादा सख्त कर दिया गया है। पूरा न्यू चंडीगढ़ इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। चारों तरफ पुलिस के जवान लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को दो तरफ से रास्ता लगता है। दोनों तरफ से बैरिकेडिंग करके आधा किलोमीटर पहले ही रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक रास्ता सीधा रैली स्थल की तरफ जाता है। उसको आम पब्लिक के लिए खोला जाएगा। इलाके के कई धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की ओर से नजर रखी जा रही है। कई जगह पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मौके पर प्रशासन के कई आला अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

10 फुट ऊंचा तैयार किया मंच
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर हेलीपैड से लेकर मंच बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 40 फुट लंबा, 20 फुट चौड़ा और 10 फुट ऊंचा मंच तैयार किया जा रहा है। इसके सामने 5000 कुर्सियां लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वही रैली स्थल के सामने ही प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।