{"_id":"60db2422418cc63df353e6c5","slug":"traffic-jam-by-angry-farmers-in-bathinda-and-halwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पर बवाल: आठ घंटे आपूर्ति न होने से पंजाब में किसान परेशान, बठिंडा और हलवारा में किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पर बवाल: आठ घंटे आपूर्ति न होने से पंजाब में किसान परेशान, बठिंडा और हलवारा में किया चक्काजाम
Tue, 29 Jun 2021 07:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की घोषणा के बाद भी पंजाब के कई क्षेत्रों में किसानों को आठ घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। नाराज किसान अब प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान सीजन में हमें सबसे ज्यादा बिजली की आवश्यकता है। वहीं बिजली विभाग ने आठ घंटे आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आश्वासन के बावजूद आठ घंटे बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने मंगलवार को लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर छह घंटे तक चक्काजाम किया। यातायात ठप होने की वजह से दोनों लेन पर वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान लोगों और किसान नेताओं के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि चक्काजाम कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गया। लगभग छह घंटे चक्काजाम रहने के बाद पॉवरकाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आठ घंटे बिजली सप्लाई देने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को आठ घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया था। इसके विपरीत किसानों को चार घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समय धान का सीजन चल रहा है, ऐसे में किसानों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है। बिजली सप्लाई नहीं मिलने के विरोध में बीते कुछ दिन से लगातार किसान बठिंडा-लुधियाना मार्ग पर चक्काजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आश्वासन के बाद इस प्रदर्शन को समाप्त कर दिया जाता था। मंगलवार को दोबारा भड़के किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के जत्थे ने पावरकॉम उपमंडल सुधार कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर वहां पर धरना दिया। किसानों को मनाने पहुंचे एसई अनिल कुमार शर्मा ने लिखित में आश्वासन देते हुए खेतीबाड़ी सेक्टर को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई का वादा किया। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कृषि क्षेत्र को आठ घंटे बिजली देनी है तो इंडस्ट्री और घरेलू सेक्टर को कट झेलने होंगे। किसान नेता सरबजीत सिंह गिल, जसप्रीत सिंह ढट्ट और जतिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार और पावरकॉम केंद्र सरकार के इशारों पर नाच रहे हैं।
किसानों ने जाम किया हाईवे
उधर, बठिंडा में आठ घंटे बिजली न मिलने से खफा किसानों ने मंगलवार को बठिंडा-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरजीत सिंह का कहना है कि जब तक किसानों को लगातार आठ घंटे बिजली नहीं मिलती तब तक जाम जारी रहेगा।
सुखदेव सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धान के सीजन में आठ घंटे बिजली देने का वादा किया था। अब सरकार उक्त वादे को पूरा नहीं कर रही है। इससे किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है।