Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traders to meet the Governor regarding the city's security arrangements.

Chandigarh News: शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे व्यापारी

Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Traders to meet the Governor regarding the city's security arrangements.
चंडीगढ़। अब शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर चंडीगढ़ के व्यापारिक संगठन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के साथ मुलाकात करेंगे। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि सुरक्षा शहर का अहम मुद्दा है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल राज्यपाल से मिलने जाएगा और उनके सामने शहर में सुरक्षा मानकों को और सख्त बनाने की मांग भी करेगा। संजीव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से कर रही है लेकिन दिनदहाड़े होने वाली इस प्रकार की हत्याओं से नागरिकों और व्यापारियों का विश्वास वापस लाना आवश्यक है। इस मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-17 के व्यापारी रविंदर ने कहा कि यह जरूरी है कि सुरक्षा को ज्यादा बेहतर बनाया जाए। नाकों और गश्त को ज्यादा से ज्यादा तेज किया जाए। चंडीगढ़ सेक्टर-17 ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कमलजीत सिंह पंछी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वह प्रशासक को कुछ प्रस्ताव सौंपने जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed