{"_id":"c414ca350219d6cd1b1f4a2a521fbd40","slug":"traders-said-nawaz-sharif-tour-is-better-for-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी बोले-नवाज के आने से पाक में बढ़ेगी शराफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी बोले-नवाज के आने से पाक में बढ़ेगी शराफत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सार्क देशों के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बुलावे पर उद्यमियों की बांछे खिल गई हैं।
विज्ञापन
अब उनको समझ में आ गया है नरेंद्र मोदी का सकारात्मक और व्यापारिक रुख। उनका मानना है कि भारत पाकिस्तान संबंधों के संग ही बिजनेस कम्युनिटी के लिए व्यापारिक संबंधों का बेहतर होना आवश्यक है। इसी को देखते हुए दोनों ही देशों के बीच प्रगाढ़ संबंधों के बढ़ने की आशा है।
विज्ञापन
कोट................
भाजपा नेता और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी द्वारा सिर्फ सार्क देशों को ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलावा दिया गया है। दोनों देशों के नेताओं के बीच संबंध प्रगाढ़ होने पर ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
समीर गोयल, पूर्व चेयरमैन
सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल
.......................
मेरा मानना है कि यह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है। उन्होंने जिस तरह से गुजरात को बिजनेस में नंबर वन बनाया है उसी तरह वह पूरे देश को नंबर वन बनाएंगे। ऐसे में सार्क और पाकिस्तानी देशों का इस समारोह में मौजूद होना बेहतर होगा।
दर्पण कपूर, चेयरमैन
सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल
.............................
कोई बिजनेस तभी बेहतर होता है जब देशों के बीच संबंध बेहतर होते हैं। पंजाब और पाकिस्तान के बीच पहले ही व्यापारिक संबंध बेहतर हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में पाक प्रधानमंत्री को न्योता देना संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में ही एक कदम है।
मनमोहन सिंह, पूर्व चेयरमैन
सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल
..........................
पाकिस्तान और पंजाब के बीच व्यापारिक संबंध काफी मजबूत रहे हैं। सीआईआई, पीएचडी चैंबर भी पाकिस्तान के इंडस्ट्रियलिस्टों को मंच देते रहे हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में पाक प्रधानमंत्री को दिया गया बुलावा नई सरकार के गठन के बाद स्थिति और मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।
चरंजीव सिंह, अध्यक्ष
चंडीगढ़ व्यापार मंडल