फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Traces of Drugs found in blood of Nihang accused of killing man on charges of sacrilege

Kapurthala: बेअदबी के आरोप में हत्या करने के आरोपी निहंग के खून में मिला ड्रग्स, पब्लिसिटी के लिए की थी हत्या

Fri, 19 Jan 2024 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

फगवाड़ा के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खूह में मंगलवार को एक युवक की बेअदबी के शक में हत्या कर दी गई थी। एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लो ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि गुरुद्वारा साहिब में कोई बेअदबी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि रमनदीप पर लुधियाना में नौ केस दर्ज हैं। उस पर अमृतसर में भी केस दर्ज है।

विज्ञापन
Traces of Drugs found in blood of Nihang accused of killing man on charges of sacrilege
फगवाड़ा में युवक की हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

बेअदबी के आरोप में युवक की हत्या करने के आरोपी निहंग के खून में ड्रग्स मिली है। कपूरथला पुलिस ने आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का फगवाड़ा सिविल अस्पताल की लैब में डोप टेस्ट करवाया था। सूत्रों के अनुसार, टेस्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


फगवाड़ा में गुरुद्वारा छठी पातशाही, चौड़ा खुह में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने बेअदबी की झूठी कहानी की आड़ में युवक विशाल का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस की तरफ से रोजाना नए खुलासे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला कि आरोपी के खून में ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन के अंश पाए गए हैं।

वहीं मृतक विशाल कपूर का शव फगवाड़ा के नजदीक करतारपुर के रहने वाले उसके चाचा को सौंप दिया गया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके चाचा एनआरआई हैं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से अपने भतीजे के संपर्क में नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा था कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खूह में निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। मृतक की पहचान विशाल कपूर पुत्र स्वगीय दविंदर कपूर के तौर होने के बाद एडीजीपी ढिल्लों ने यह खुलासा किया था। 

पेशेवर अपराधी है मंगूमठ
एडीजीपी ढिल्लों ने कहा कि निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ पेशेवर अपराधी है। उसकी आय के स्रोत भी संदेहास्पद हैं। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो डालकर वह फंडिंग इकट्ठी करता है और वह क्रिमिनल माइंडेड हैं। उसका धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। 

उन्होंने बताया कि उसने निहंग का बाना भी सिर्फ और सिर्फ पैसे इकट्ठे करने के लिए ही पहना हुआ है। जिला कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा की अदालत में पेश करके आरोपी रमनदीप सिंह मंगूमठ का सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जिसमें गहनता से पूछताछ करके पुलिस तह तक जाएगी। 


विशाल फगवाड़ा कैसे पहुंचा? इस बारे में एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब पुलिस इसकी ही जांच कर रही है। जल्द इस बारे में भी बताएंगे। आरोपी पर धारा 302 जोड़े जाने के सवाल पर भी जल्द खुलासा करने की बात कही गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed