{"_id":"b8aa7fcccf3256795976ab3e07e73204","slug":"tourists-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़ रही सैलानियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़ रही सैलानियों की संख्या
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Nov 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पर्यटन मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं इंडिया टूरिज्म-2012 की ओर से जारी किए आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं।
इन आंकड़े के तहत पंजाब घरेलू पर्यटन में गोवा और हिमाचल से आगे है। पंजाब में वर्ष 2012 दौरान घरेलू सैलानियों की राज्य में कुल आबादी का 68.8 फीसदी था।
फिल्लौर ने बताया कि राज्य में सैलानियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पंजाब में 2009 में घरेलू सैलानियों की संख्या 54 लाख थी, जो वर्ष 2012 में बढ़कर 191 लाख हो गई।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष घरेलू और विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पंजाब में वर्ष 2012 दौरान कुल 1.43 लाख विदेशी सैलानी आए थे और इस वर्ष यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
फिल्लौर ने कहा कि पंजाब सरकार की नीति सैलानियों को आकर्षित करने वाली है और सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य में पर्यटन को ओर उत्साहित करने के लिए पर्यटन क्षेत्र को कई नई रियायतें दी जा रही हैं।
उन्होंने साथ ही बताया कि देश में पर्यटन क्षेत्र में नौकरियां पैदा करने में भी पंजाब देश में दूसरे नंबर पर है।