फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourists flouted rules in Sukhna Lake and Rock Garden, challans of 80

चंडीगढ़ः सुखना लेक और रॉक गार्डन में पर्यटकों ने उड़ाईं नियमों की धज्जियां, 80 के चालान

Mon, 23 Nov 2020 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tourists flouted rules in Sukhna Lake and Rock Garden, challans of 80
रॉक गार्डन में बिना मास्क... - फोटो : amar ujala

सुखना लेक और रॉक गार्डन में रविवार को बिना मास्क लगाए घूम रहे 80 पर्यटकों के चालान काटे गए। सेंट्रल एसडीएम के नेतृत्व में गठित पांच टीमों ने दोनों पर्यटन स्थलों पर कोराना से बचाव के लिए तय नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काटे। रविवार को कुल 80 चालान काटे गए, जिसमें से एसडीएम की टीम ने 40 और पुलिस ने भी 40 चालान काटे। 

विज्ञापन


कार्रवाई के तहत लोगों पर 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दूसरी तरफ रविवार को शहर में कोरोना के 80 पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हुई। दिवाली के बाद से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 119 लोग कोरोना मुक्त हो गए। उन्हें अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जब से रॉक गार्डन खुला है, तब से कोविड-19 के बचाव के लिए बनाए गए नियमों को तोड़ने की बात सामने आ रही है। न तो पर्यटक मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण यहां खूब भीड़ उमड़ी और नियमों को तार-तार किया गया। प्रशासन की ओर से पहले पर्यटकों से अपील की गई थी कि वे मास्क पहनकर घूमने आएं लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसका पालन नहीं किया। उसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने शिकंजा कसना शुरू किया। साथ ही रैंडम सैंपलिंग भी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को 101 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ सहित बाकी राज्यों से भी कहा है कि वे कोरोना जांच के साथ लापरवाही करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसें। उसके बाद प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि यदि केस बढ़ते रहे और लापरवाही बंद नहीं हुई तो रॉक गार्डन को दोबारा से बंद किया जा सकता है।

तीन फीसदी मिले पॉजिटिव
यूटी प्रशासन की ओर से पिछले 45 दिनों से कोरोना की रैंडम जांच की जा रही है। इस दौरान दस हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए, जिनमें तीन फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये जांच कैंप बस अड्डे, मार्केट, कंटेनमेंट जोन व अलग-अलग इलाकों में लगाए गए हैं। इस दौरान रैपिड एंटीजेन तरीके से जांच की गई। कुछ लोगों के आरटी पीसीआर से भी टेस्ट किए गए। 19 नवंबर तक टीम ने करीब साढ़े दस हजार सैंपलों की जांच की। इनमें से 312 लोगों पॉजिटिव मिले हैं।

ठंड तक बरतना होगा एहतियात
पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा जो पहले था, वो अभी भी है। जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक खतरा बरकरार रहेगा। ठंड में खतरा इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि मुंह व नाक से निकलने वाले ड्रॉपलेट (छोटी बूंदे) देर से सूखती हैं। इसलिए ज्यादा लोगों के संक्रमित होने का खतरा रहता है। लोगों को बेवजह यात्रा व पर्यटन स्थल पर जाने से बचना चाहिए। मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ हेल्दी डाइट लें और योग व एक्सरसाइज करें।


आज यहां रहेगी मोबाइल टेस्टिंग टीम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को मोबाइल टेस्टिंग टीम सेक्टर 17 बस स्टैंड, धनास स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर, सिविल डिस्पेंसरी मौलीजागरां, सेक्टर 47 होम्योपैथी डिस्पेंसरी व सेक्टर 26 पुलिस हास्पिटल में रहेगी। यहां पर कोई भी आकर कोरोना की जांच करवा सकता है। कुछ ही देर में मरीज को रिपोर्ट दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed