फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourist bus overturned in Karnal Of Haryana

टेम्पो को बचाने में 60 सवारियों से भरी बस पलटी, राहगीरों ने शीशा तोड़कर निकाला, 10 हुए चोटिल

Wed, 30 Oct 2019 10:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीलोखेड़ी (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tourist bus overturned in Karnal Of Haryana
अनियंत्रित होकर एक टूरिस्ट बस डिवाडर पर चढ़ गई। - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड पर मनक माजरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक टूरिस्ट बस डिवाडर पर चढ़ गई और सड़क के बीचोंबीच पलट गई। बस में करीब 60 सवारियां थीं, जो लुधियाना से यूपी के बहराइच जा रही थी। बस पलटने पर राहगीरों ने सवारियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


चोटिल करीब 10 यात्रियों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उनको प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया गया और जीटी रोड पर वाहनों को सुचारु किया गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। 
विज्ञापन


घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया 
बस में सवार यात्री ने बताया कि वह लुधियाना से यूपी में अपने गांव बहराइच जा रहे थे। जीटी रोड पर नीलोखेड़ी के समीप मनक माजरा गांव के समीप जब उनकी बस पहुंची तो बस के आगे एक टैंपू चल रहा था। बस ड्राइवर ने उस टैंपू को बचाने के लिये कट मारा तो उनकी बस डिवाइडर पर चढ़ गई और जीटी रोड पर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में यादव, रामदेव, सत्य राम, राधेश्याम, रवि, रमावती, राजकुमार, सहित दो बच्चे भी घायल हो गये। इन सभी को एंबुलेंस द्वारा शहर के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

बच्चों और सामान के साथ बस में थे सवार
बस में सवार होने वाले यात्री मजदूर थे। वे लुधियाना में काम कर अपने गांव लौट रहे थे। इस बस में उनके बच्चे, पत्नी व घर का जरूरी सामान भी था। बस पलटने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस से सामान निकालकर सभी यात्री जीटी रोड पर बैठ गये, कुछ यात्री हादसे में लगी चोट के दर्द से रो भी रहे थे। इसके बाद अलग-अलग किराये पर वाहन लेकर अपने घर गये। इस हादसे के दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया था।

जीटी रोड पर मनक माजरा गांव के समीप एक बस पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पता चला की बस लुधियाना से यूपी के बहराइच जा रही थी। करीब 10 यात्री चोटिल हुए। इनका उपचार करा दिया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। बस चालक फरार है। मामले की जांच की जा रही है। -शिवचरण, जांच अधिकारी, बुटाना थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed