{"_id":"66f38cb1508db0ca8d06c37d","slug":"tourism-week-in-chandigarh-morning-raga-at-sukhna-lake-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में टूरिज्म वीक शुरू: सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा, सेक्टर-17 के अंडरपास में 29 सितंबर तक प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में टूरिज्म वीक शुरू: सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा, सेक्टर-17 के अंडरपास में 29 सितंबर तक प्रदर्शनी
Wed, 25 Sep 2024 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:38 AM IST
सार
26 सितंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-5 के पियरे जोनरे म्यूजियम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 27 सितंबर को सिटको की हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी कराई जाएगी। 28 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-42 के न्यू लेक पर पंजाबी म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन होगा।
विज्ञापन
सुखना लेक पर मार्निंग रागा का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में छह दिवसीय टूरिज्म वीक की शुरुआत हो गई है। इसके तहत दूसरे दिन बुधवार को सुबह 6.30 बजे सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा का आयोजन किया गया। मंगलवार को पहले दिन सेक्टर-17 के अंडरपास में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ वीक की शुरुआत की गई थी। इसमें ट्राइसिटी के अलावा कई लोगों ने अपनी फोटो की प्रदर्शनी लगाई थी। पहला पुरस्कार सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले सुमित कुमार को मिला।
25 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक यह एग्जिबिशन लोगों के लिए खुली रहेगी। 26 सितंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-5 के पियरे जोनरे म्यूजियम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 27 सितंबर को सिटको की हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी कराई जाएगी। 28 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-42 के न्यू लेक पर पंजाबी म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन होगा। इसमें मशहूर पंजाबी गायक प्रीत हरपाल प्रस्तुति देंगे। शाम 7:00 बजे सेक्टर-17 के प्लाजा में जम्मू-कश्मीर के लोक परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। टूरिज्म वीक के आखिरी दिन 29 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-17 के प्लाजा में बॉलीवुड म्यूजिकल इवनिंग होगा, जिसमें आकृति कक्कड़ प्रस्तुति देंगी।