फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tourism week in Chandigarh Morning raga at Sukhna Lake

चंडीगढ़ में टूरिज्म वीक शुरू: सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा, सेक्टर-17 के अंडरपास में 29 सितंबर तक प्रदर्शनी

Wed, 25 Sep 2024 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 09:38 AM IST
सार

26 सितंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-5 के पियरे जोनरे म्यूजियम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 27 सितंबर को सिटको की हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी कराई जाएगी। 28 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-42 के न्यू लेक पर पंजाबी म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Tourism week in Chandigarh Morning raga at Sukhna Lake
सुखना लेक पर मार्निंग रागा का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में छह दिवसीय टूरिज्म वीक की शुरुआत हो गई है। इसके तहत दूसरे दिन बुधवार को सुबह 6.30 बजे सुखना लेक पर मॉर्निंग रागा का आयोजन किया गया। मंगलवार को पहले दिन सेक्टर-17 के अंडरपास में फोटोग्राफी प्रतियोगिता के साथ वीक की शुरुआत की गई थी। इसमें ट्राइसिटी के अलावा कई लोगों ने अपनी फोटो की प्रदर्शनी लगाई थी। पहला पुरस्कार सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले सुमित कुमार को मिला।
विज्ञापन




25 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक रोजाना दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक यह एग्जिबिशन लोगों के लिए खुली रहेगी। 26 सितंबर को सुबह 11 बजे सेक्टर-5 के पियरे जोनरे म्यूजियम में पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 27 सितंबर को सिटको की हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की सवारी कराई जाएगी। 28 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-42 के न्यू लेक पर पंजाबी म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन होगा। इसमें मशहूर पंजाबी गायक प्रीत हरपाल प्रस्तुति देंगे। शाम 7:00 बजे सेक्टर-17 के प्लाजा में जम्मू-कश्मीर के लोक परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। टूरिज्म वीक के आखिरी दिन 29 सितंबर को शाम 6:00 बजे सेक्टर-17 के प्लाजा में बॉलीवुड म्यूजिकल इवनिंग होगा, जिसमें आकृति कक्कड़ प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed