{"_id":"5eaaf59c8ebc3e908501764f","slug":"total-number-of-coronavirus-positive-cases-in-the-haryana-is-now-339","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 339, अब तक 235 लोग हो चुके ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अचानक बढ़े कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 339, अब तक 235 लोग हो चुके ठीक
Thu, 30 Apr 2020 09:28 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
हरियाणा में दो दिन के भीतर अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों की संख्या अब 339 हो गई है। इनमें से 235 लोग ठीक भी हो गए हैं। मरीजों की बढ़ी संख्या को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट हो गया है। जिसके चलते अभी भी 15332 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखे गए हैं। गुरुवार को हरियाणा में एक ही दिन में 28 पॉजिटिव मामले सामने आए।
विज्ञापन
अभी तक विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 53, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 54, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 58, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 4, सोनीपत में 25, यमुनानगर में 3 और झज्जर में 24 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
28 new COVID19 cases reported in Haryana today; the total number of positive cases in the state is now 339: Haryana Health Department pic.twitter.com/B7iso8ZNET
— ANI (@ANI) April 30, 2020
विज्ञापन
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 10, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 41, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 38, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 50, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 0, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्त्रस्मित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।