फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Top Five News of Today From Punjab, Haryana, Chandigarh

चंडीगढ़ में अमर उजाला का एक्सपो शुरू, करतारपुर कॉरिडोर पर बैठक समेत पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 30 Aug 2019 05:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 30 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Top Five News of Today From Punjab, Haryana, Chandigarh
टॉप न्यूज - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में आज अमर उजाला का दो दिवसीय एक्सपो शुरू हुआ, वहीं करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक बैठक भी हुई। पढ़ें आज दिन भर चर्चा में रहीं पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब में डेरा बाबा नानक में जीरो लाइन पर आज करतारपुर कॉरिडोर के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए भारत-पाकिस्तान में बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली बैठक है। इस बैठक में दोनों देशों के 15-15 अधिकारियों के समूह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..करतारपुर कॉरिडोर को लेकर जीरो प्वाइंट पर भारत-पाक के बीच बैठक, तकनीकी पहलुओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से दो दिवसीय अमर उजाला ऑटो व प्रॉपर्टी एक्सपो शुरू हो गया। चंडीगढ़ में सेक्टर 17 प्लाजा में इसे लगाया गया है और यह कल 31 अगस्त को भी सवेरे 11 बजे से लगेगा। इसमें प्रॉपर्टी और ऑटो वर्ल्ड से जुड़े सभी बड़े ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो में कई एक्सक्लूसिव स्कीम भी होंगी, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकेंगे।

पढ़ें पूरी खबर.. प्लाजा चंडीगढ़ में लगा है अमर उजाला का दो दिवसीय प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो, फायदा उठाने आएं


हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा तोहफा प्रदेशवासियों को दिया है, जिसके तहत हर महीने प्रदेश में लाखों परिवारों को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा मुहैया करवाकर सुरक्षित परिवार-सशक्त परिवार-समृद्ध परिवार की परिकल्पना को अमलीजामा पहनाने के मकसद से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है।

पढ़ें पूरी खबर..हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सीएम खट्टर ने दिया बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 6 सितंबर को होने जा रहे हैं। इस बार आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें पूरी तरह लागू होंगी। इसी को ध्यान में रखकर चुनाव कमेटी ने सभी वार्डन व चेयरपर्सन की बैठक ली, जिसमें कई तरह के निर्देश जारी किए गए।

पढ़ें पूरी खबर.. पीयूः छात्र संघ चुनाव को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश, उल्लंघन किया तो खैर नहीं होंगी

सात सितंबर के दिन जब पूरी दुनिया की निगाह भारत के चंद्रयान मिशन-2 पर होगी, उस समय पंचकूला के अमरावती विद्यालय की छात्रा निष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बेंगलूरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष में इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेंगी। भारत सरकार से इस संबंधी उन्हें आमंत्रण मिला है।

पढ़ें पूरी खबर..पंचकूलाः पीएम नरेंद्र मोदी के साथ छात्रा निष्ठा चांद की सतह पर चंद्रयान मिशन-2 का प्रवेश देखेंगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed