फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Took away all four tires of the Scorpio and parked it on stones.

Chandigarh News: स्कॉर्पियो के चारों टायर खोलकर ले गए, पत्थरों पर खड़ी की

Thu, 11 Apr 2024 03:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Took away all four tires of the Scorpio and parked it on stones.
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने बनी शांति नगर की पार्किंग में खड़ी एक स्कॉपियो कार के चारों टायर खोलकर चोर उसे पत्थरों पर खड़ी कर गए। यह कार नगर निगम फायर विभाग के ऑपरेशनल असिस्टेंट टू चीफ फायर ऑफिसर नवीन कुमार की है। नवीन कुमार ने बताया कि वह पीपली वाला टाउन में रहते हैं और मंगलवार रात साढ़े 7 बजे यहां पार्किंग में उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो कार खड़ी की थी। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे जब वह ऑफिस जाने के लिए कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार के चारों टायर गायब थे और कार पत्थरों पर खडी थी। उन्होंने मनीमाजरा पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने बताया कि कार में नए और महंगे टायर लगे थे। जानकारी के मुताबिक इस जगह से कुछ दूरी पर आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल के सामने पार्किंग के बाहर ट्यूबवेल के साथ खड़ी एक कार से बैटरी चोरी हो गई थी। मनीमाजरा में आए दिन चोर कुछ न कुछ सामान चोरी कर रहे हैं। सोमवार रात को भी एनएसी के शिवालिक एनक्लेव की कोठी नंबर 217 की पहली मंजिल से इन्वर्टर की बैटरी चोरी हो गई थी। मकान मालिक शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामेश्वरदास शर्मा ने कहा कि इस इलाके के करीब 80 प्रतिशत घरों के आंगन से चोर सामान चोरी कर चुके हैं। कुछ लोग इसकी शिकायत पुलिस को नहीं करते हैं। उन्होंने बैटरी चोरी की शिकायत कंट्रोल रूम को दे दी थी। वहीं, पिछले सप्ताह इलाके के लक्की स्टोर से लाखों के हार और नकदी चोरी हो गई थी। इस से चार दिन पहले संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओमप्रकाश बुद्धिराजा की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए थे। इस तरह मनीमाजरा में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इससे आम लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नशेड़ियों पर कसी जाए नकेल तो रुक सकती हैं चोरियां
शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रधान जगदीप शर्मा ने कहा कि अगर इलाके के नशेड़ियों पर नकेल कसी जाए तो चोरियां रूक सकती हैं। उन्होंने पुलिस बीट मुलाजिमों को अपने इलाके में तैनात रहकर सख्ती से गश्त की अपील की है। अगर बीट पुलिस एरिया में तैनात रहेगी तो वह पैनी नजर रखेगी। शहर में आए दिन बढ़ती चोरियों से मनीमाजरा निवासी परेशान हैं क्योंकि इन चोरियोंं पर लगाम नहीं लगा पाई है। वहीं उनका कहना कि है चंडीगढ़ पुलिस कानूनी मामलों में अव्वल स्थान पर नाम कमाती रही है लेकिन जब से नशेड़ियों की संख्या बढ़ी है चोरियां हो रही हैं। इसके चलते हमारी सुरक्षा में हमेशा तैयार रहने वाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि जब भी चोरी करने के बाद चोरों को पुलिस पकड़ती है तब ये नशेड़ी निकलते हैं या फिर जुवेनाइल ( छोटी उम्र के) होते हैं। नाबालिग चोरों या नशेड़ियों को सजा के लिए सुधार गृह भेजा जाता है। इसके बाद से यह लोग दोबारा चोरी करने लगते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन नशेड़ियों या नाबालिग चोरों पर नजर रखी जाए तो शायद चोरियां रुक सकती हैं।
विज्ञापन




आए दिन घरों से चोरी हो रहीं बैटरियां
मनीमाजरा के इलाकों के घरों के अंदर घुसकर चोर इन्वर्टरों या गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 11 हजार रुपये में मिलने वाली नई बैटरी को ये चोर मात्र 2500 रुपये तक में बेचकर अपने नशे की पूर्ति करते हैं, जबकि पीड़ित व्यक्ति को उसी समय फिर से 11 हजार खर्च करके नई बैटरी खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed