फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomorrow there will be diversion in Chandigarh, leave after seeing the route

Independence Day Function: चंडीगढ़ में रुट एडवाइजरी जारी, जानें... कहां होगी पार्किंग, किन बातों की मनाही

Sun, 14 Aug 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 02:24 AM IST
सार

कार्यक्रम खत्म होने तक सेक्टर-22 ए की मार्केट की पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति नहीं रहेगी। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले विशेष अतिथियों से अपील की है कि वह सेक्टर 16/17/22/23 (क्रिकेट स्टेडियम चौक) से होते हुए सेक्टर-22 ए की मार्केट की पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करें।

विज्ञापन
Tomorrow there will be diversion in Chandigarh, leave after seeing the route
Chandigarh Traffic

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सोमवार को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 15 अगस्त को कुछ सड़कों पर डायवर्जन रहेगा जबकि परेड ग्राउंड के बाहर वाली सड़क सुबह साढ़े छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक सेक्टर-16/17/22/23 चौक से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप होते हुए सेक्टर-22 में उद्योग पथ पर जा सकेंगे। वहीं, पुरानी जिला अदालत सेक्टर-17 से शिवालिक होटल की तरफ से परेड ग्राउंड जा सकेंगे।
विज्ञापन


ल्योंस रेस्टोरेंट लाइट प्वाइंट से वाहन चालक नगर निगम दफ्तर सेक्टर-17 के पास से होते हुए परेड ग्राउंड जा सकेंगे। बस स्टैंड की तरफ आने वाली बसों को सेक्टर-17 की ओर आने वाली बसों को किसान भवन और पिकाडली चौक से आईएसबीटी चौक की और डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान पिकाडली चौक से हिमालय मार्ग से होते हुए छोटे चौक (गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप) से होते हुए बस स्टैंड जाना होगा। यातायात पुलिस ने सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक बस स्टैंड की तरफ आने वाले वाहनों को सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट से अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक की तरफ डायवर्ट किया है। इन रास्तों पर सिर्फ बसों को चलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

यहां-यहां पार्क कर सकते हैं वाहन

कार्यक्रम खत्म होने तक सेक्टर-22 ए की मार्केट की पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति नहीं रहेगी। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले विशेष अतिथियों से अपील की है कि वह सेक्टर 16/17/22/23 (क्रिकेट स्टेडियम चौक) से होते हुए सेक्टर-22 ए की मार्केट की पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करें। वहीं, आम लोगों से अनुरोध किया है कि परेड ग्राउंड आने के लिए सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक और सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट से होते हुए पहुंचें। आम लोग सेक्टर-22 बी का पार्किंग एरिया, सेक्टर-17 सर्कस ग्राउंड, सेक्टर-17 स्थित नीलम सिनेमा से सटी पार्किंग और सेक्टर-17 डी स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में इन गेटों से कर सकेंगे प्रवेश

यातायात पुलिस ने आमंत्रित लोगों से अनुरोध किया है कि वे परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे तक बैठ जाएं। विशेष आमंत्रित/उपस्थित लोग ग्राउंड में सेक्टर-22 के सामने से गेट नंबर 4, 6 और 7 यानी सेक्टर-22 के सामने से प्रवेश करें। वहीं, आम जनता को बस स्टैंड सेक्टर-17 की तरफ से गेट नंबर 8, 9 और 10 से प्रवेश करने की अनुमति होगी। मीडियाकर्मी गेट नंबर पांच से प्रवेश करेंगे।

पहचान पत्र लेकर आएं

पुलिस ने परेड ग्राउंड में आने वाले लोगों से अपील की है वह अपना फोटो पहचान पत्र लेकर आएं। विशेष आमंत्रित लोगों के वाहनों की विंडस्क्रीन पर निमंत्रण कार्ड लगा होना चाहिए। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काला झंडा, बैनर/पोस्टर आदि लेकर न आएं। पुलिस ने अपील की है कि कार्यक्रम खत्म होने तक सभी अपनी सीट पर बैठे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed