{"_id":"68bc9085a3db052dfd0690dd","slug":"tomorrow-there-will-be-a-ceremony-to-honour-the-players-chandigarh-news-c-16-pkl1091-811939-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कल होगा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कल होगा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सितंबर को खिलाड़ी सम्मान समारोह एवं खेल पहलों का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे टैगोर थिएटर में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मौजूद होंगे। यूटी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा और खेल विभाग के आला अधिकारी भी कार्यक्रम में रहेंगे। खेल विभाग के निदेशक ने बताया कि इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और नई खेल पहलों की शुरुआत की जाएगी।