फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomorrow meeting will be held on affiliation of colleges of Punjab

पंजाब के कॉलेजों की संबद्धता पर कल होगी बैठक

Mon, 14 Mar 2022 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow meeting will be held on affiliation of colleges of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से संबद्धता समिति (एफिलिएशन कमेटी) की अगली बैठक 15 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसमें पीयू से संबद्ध (एफिलिएट) पंजाब के कॉलेजों के 44 केसों को रखा जाएगा। इसमें अधिकांश कॉलेजों की इंस्पेक्शन वर्ष 2021 को खत्म हो चुकी है। इसमें कमेटी की ओर से दी गई खामियों के बाद कॉलेजों ने जवाब दिए, जिसके बाद उनकी दोबारा फरवरी माह में कमेटी ने इंस्पेक्शन की है।
विज्ञापन

आगामी बैठक में रायत बहारा कॉलेज ऑफ लॉ-बोहन होशियारपुर, बाबा कुंदन सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज-धर्मकोट, जीएचजी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ फॉर वुमन-सिंधवा खुर्द लुधियाना, जीएचजी खालसा कॉलेज-गुरुसर सुधार लुधियाना, खालसा कॉलेज फॉर वुमन- सिंधवा खुर्द लुधियाना, एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन-दारेसी रोड लुधियाना, भुट्टा कॉलेज ऑफ एजुकेशन-राड़ा साहिब रोड लुधियाना, ननकाना साहिब कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोट गंगूराय-श्री भैनी साहिब रोड, लुधियाना, जीएचजी हरप्रकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन-सिंधवा खुर्द लुधियाना, जीएचजी खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन-गुरुसर सुधार, लुधियाना, आर्य कॉलेज लुधियाना, प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन-लुधियाना, नाइटएंगल कॉलेज ऑफ एजुकेशन-नारंगवाल लुधियाना, गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन गोपालपुर, बाबा कुंदन रूरल कॉलेज ऑफ एजुकेशन जामलपुर, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-फिरोजपुर सिटी, सुरजीत मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर इत्यादि 44 कॉलेजों के केसों को रखा जाएगा। इसमें अधिकांश कॉलेजों ने इंस्पेक्शन कमेटी की ओर से दिए निर्देशों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

कॉलेजों में नहीं नियमित प्राचार्य
इंस्पेक्शन कमेटी की ओर से की जांच के अनुसार बहुत से कॉलेजों में नियमित शिक्षकों के साथ प्राचार्य ही नहीं हैं। इसमें लाला हंस राज मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन-तलवंडी में कमेटी की ओर से पहले 25 सितंबर, 2021 को इंस्पेक्शन की गई। इसके बाद 26 फरवरी 2022 को दोबारा जांच की गई। कॉलेज ने बीएड की 50 सीटों के लिए संबद्धता लेनी है, लेकिन कमेटी ने पाया कि कॉलेज में एनसीटीई/पीयू के नियमों के अनुसार नियमित प्राचार्य को नियुक्त करने की जरूरत है। नियमों के अनुसार विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर, मायथोलॉजी में चार असिस्टेंट प्रोफेसर, एक लाइब्रेरियन, एक लैब अटैंडेंट और एक स्टोरकीपर नियमित भर्ती करना है। वहीं ऐसा ही एक केस श्री गुरु राम दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन-हलवारा में बीएड कोर्स की 100 सीट को लेकर है। इंस्पेक्शन कमेटी ने पाया कि यूजीसी/एनसीटीई/पीयू नियमों के तहत कॉलेज में प्राचार्य की नियमित भर्ती, पेडागॉजी में दो असिस्टेंट प्रोफेसर, एजुकेशन में 2 असिस्टेंट प्रोफेसर, फाइन आर्ट्स में एक इंस्ट्रक्टर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक इंस्ट्रक्टर की नियमित भर्ती की आवश्यकता है। कॉलेज कर्मचारियों का ईपीएफ काटे, जो कि अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार नहीं काटा जा रहा है। कॉलेज को संबंधित विषय की नई किताबें और जर्नल खरीदने की भी जरूरत है। अगर कॉलेज कमेटी की ओर से बताई गई खामियों को पूरा कर लेते हैं तो ही उनके कोर्स को मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed