फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tomato turned red, lemon and gourd prices fell

Chandigarh News: टमाटर हुआ लाल, नींबू और लौकी के गिरे भाव

Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tomato turned red, lemon and gourd prices fell
चंडीगढ़। बारिश के चलते चंडीगढ़ में सब्जियों के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नींबू और लौकी सस्ती हुई है तो टमाटर, मटर और गोभी के दाम बढ़े हैं। मंडी के कारोबारियों का कहना है कि बारिश की वजह से सब्जियां महंगी हैं। सेक्टर-26 की होलसेल मंडी के कारोबारी कस्तूरी लाल का कहना है कि बारिश में सब्जियों की पैदावार पर असर पड़ता है। इस वजह से मांग और आपूर्ति का समीकरण बिगड़ जाता है। ज्यादातर सब्जियां हिमाचल प्रदेश से आती हैं। बारिश में कई बार गाड़ियों के आने में समय लग जाता है और कुछ सब्जियां खराब हो जाती हैं। इससे भी महंगी हो जाती हैं। दूसरी ओर, कई बार एक साथ माल ज्यादा आ जाता है तो रेट गिर जाता है। होलसेल से खुदरा में आते-आते दाम दो से चार गुना बढ़ जाते हैं। 100 रुपये किलो बिकने वाला हरा धनिया 300 से 400 रुपये तक पहुंच जाता है। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर कारोबारियों का कहना है कि कुछ दिनों बाद बंगलूरू से माल आने लगेगा। इससे दाम में गिरावट आ आएगी। हालांकि, अन्य सब्जियों के रेट में गिरावट अक्तूबर और नवंबर के महीने में आती है।
विज्ञापन



सब्जियां एक महीने पहले रेट मौजूदा रेट
टमाटर 30 50 से 60
आलू 10 से 12 10 से 12

परवल 15 से 20 28 से 30

भिंडी 8 से 10 15 से 25

नींबू 100 30 से 40
लौकी 15 से 18 5

हरी मिर्च 20 से 25 45 से 55

मटर 50 80 से 90
गोभी 20 से 35 50 से 55

तरोई 30 से 25 8 से 12
लहसुन 80 से 100 40 से 50

बैगन 15 20 से 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article