चंडीगढ़: टमाटर हुआ लाल, सात दिनों में दोगुने हुए दाम, आलू भी आसमान पर
- अन्य सब्जियों में भी आई तेजी, आलू भी 10 रुपये महंगा हुआ
- गर्मी के कारण सब्जियों की खरीद में भी आई 25 प्रतिशत की गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब टमाटर ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। एक सप्ताह में टमाटर के फुटकर दाम करीब दोगुना हो गए हैं। इतना ही नहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में आलू के दाम भी 10 रुपये बढ़ गए हैं। आढ़ती सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी के पीछे गर्मी के कारण सब्जियों का अधिक खराब होना बता रहे हैं। वहीं इस दौरान सब्जियों की खरीद में 25 प्रतिशत की कमी आई है।
लॉकडाउन के दौरान टमाटर फुटकर में 10 रुपये किलो में बिका। अनलॉक 2.0 के साथ ही टमाटर के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। इससे आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है। एक सप्ताह पूर्व आईएसबीटी-17 में अस्थायी रूप से चल रही मंडी में टमाटर 20-25 रुपये किलो फुटकर में बिका। वहीं इन दिनों टमाटर 50-60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।
सब्जियों के फुटकर व थोक मूल्य
- सब्जी थोक मूल्य फुटकर मूल्य
- टमाटर 25-30 50-55
- गोभी 35-40 50-55
- कद्दू 10-15 20-25
- बैंगन 15-20 25-30
- भिंडी 20-25 35-40
- घिया 20-25 25-30
- खीरा (पहाड़ी) 20-25 30-35
- आलू (पहाड़ी) 25-27 30-33
- प्याज 12-13 16-20
जुलाई के दौरान पहले भी सब्जियों के रेट में उछाल आता रहा है। इस माह गर्मी और बरसात के कारण सब्जियों के खराब होने की संभावना अधिक रहती है। इस कारण दामों में इजाफा होता है। - रामरतन जैन, प्रधान, अरिहंत वेजिटेवल आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन विज्ञापन