फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NHAI expensive to travel on the highway across the country, new rate list

देश भर में NHAI के हाइवे पर सफर हुआ महंगा, नई रेट लिस्ट

Fri, 01 Apr 2016 12:30 PM IST
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक
विनीत तोमर/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
NHAI expensive to travel on the highway across the country, new rate list
हाइवे पर टोल टैक्स बैरियर - फोटो : फाइल फोटो
एनएचएआई के हाईवे पर आज से सफर करना महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। देशभर में अपने हाईवे पर लगे टोल पर 1 अप्रैल से नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इससे न केवल कामर्शियल वाहन, बल्कि साधारण वाहनों पर भी प्रभाव पड़ेगा। देशभर में एनएचएआई के 386 हाईवे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हाईवे अथारिटी ने 1 अप्रैल से अपने सभी हाईवे पर लगे टोल की रेट लिस्ट में संशोधन किया है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने रूटीन में लिए जाने वाले टोल पर 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की है तो वहीं हल्के और बड़े वाहनों के मासिक पास में 90 से 425 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास को सामान्य रखा गया है। एनएचएआई की तरफ से सभी टोल को नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद वाहनों से नई लिस्ट के मुताबिक टोल लिया जाए। 
विज्ञापन

 
कुछ इस तरह बढ़ाए गए टोल के रेट 

वाहन-----------------------एकतरफ आना-------24 घंटे में वापसी शुल्क------मासिक पास 
-----------------------------पहले - अब-----------पहले - अब --------------पहले - अब 
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन----115  - 115--------170 - 170--------------3760 - 3830
हल्के माल वाहन या मिनी बस-----170 - 175---------255 - 260--------------5715 - 5820
बस या ट्रक----------------------345 - 350---------515 - 525-------------11480 - 11695 
मल्टी एक्सल (एमएवी)----------520 - 530---------780 - 790--------------17285 - 17605
बड़े वाहन (सात या अधिक धुरे)----685 - 695-------1025 - 1045-------------22795 -23220 
नोट : यह रेट लिस्ट केवल रोहतक-पानीपत एनएचए-71 हाईवे पर लगे मकड़ौली टोल की है। इसके अलावा अन्य हाईवे पर अलग-अलग टोल लिया जाता है। 

हरियाणा में ये हैं एनएचएआई के हाईवे
प्रदेश में एनएचएआई के छह हाईवे हैं। इनमें दिल्ली-आगरा एनएच-2, दिल्ली-गुड़गांव एनएच-8, दिल्ली-हिसार एनएच-10, पानीपत-अंबाला एनएच-1, रोहतक-बावल एनएच-71 और रोहतक-पानीपत एनएच-71ए शामिल हैं। इन हाईवे की लंबाई 2622.48 किलोमीटर है, जिन पर नौ स्थानों पर टोल लगे हुए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 8483 किलोमीटर, हिमाचल प्रदेश में 2622.48 किलोमीटर, पंजाब में 2769.15 किलोमीटर और राजस्थान में 7906.20 किलोमीटर लंबे हाईवे हैं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में भी एनएचएआई के हाईवे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई ने सभी टोल पर नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। अब नई रेट के अनुसार ही वाहनों से टोल लिया जाएगा।
- मेजर सतानंद चौहान, सीजीएम मकड़ौली टोल प्लाजा रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed