फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toll tax increased in Punjab

पंजाब में महंगा हुआ सफर: टोल टैक्स में हुई वृद्धि, व्यावसायिक वाहनों को देने होंगे 865 रुपये, आधी रात से बढ़ी दरें लागू

Thu, 31 Mar 2022 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

पंजाब में कुल 11 टोल प्लाजा हैं। इनमें लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक अप्रैल के बजाय एक सितंबर से बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। अन्य 10 में गुरुवार की आधी रात से बढ़ी हुई दरें देनी होंगी।

विज्ञापन
Toll tax increased in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में टोल टैक्स महंगा हो गया है। अब टोल से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को बढ़ी हुई दरों के अनुपात से टैक्स देना होगा। व्यावसायिक वाहनों के 865 रुपये देने होंगे। वहीं, कार के लिए 5 से 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। बढ़ी हुई दरें गुरुवार आधी रात से लागू कर जाएंगी। टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों के बोर्ड प्रबंधन द्वारा लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के तीनों कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर पक्के धरने लगा दिए थे। किसानों के धरनों के कारण पंजाब में टोल प्लाजा लगभग एक साल तक बंद रहे, जिससे कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। अब 12 महीने तक बंद रहने से कंपनियों ने हुए नुकसान की भरपाई करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की मंजूरी के बाद अब कंपनियों ने टोल टैक्स में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ोतरी के बाद पंजाब में कार के लिए टोल 5 से 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं, व्यावसायिक वाहनों को अब 865 रुपये टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडोवाल में एक सितंबर से बढ़ेगा मूल्य
पंजाब में कुल 11 टोल प्लाजा हैं। इनमें लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक अप्रैल के बजाय एक सितंबर से बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। अन्य 10 में गुरुवार की आधी रात से बढ़ी हुई दरें देनी होंगी। पंजाब में एक लाइन कैश टोल देने के लिए अभी रखी जाएगी। हालांकि बाद में इसे बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed