{"_id":"64a4fdbd2cf5d245330b64aa","slug":"toll-plaza-on-moga-kotkapura-road-in-moga-closed-today-all-update-news-cm-bhagwant-mann-in-moga-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: मोगा-कोटकपूरा रोड पर बना सिंघावाला टोल हुआ बंद, मान बोले-बेरोजगार हुए लोगों को देंगे नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: मोगा-कोटकपूरा रोड पर बना सिंघावाला टोल हुआ बंद, मान बोले-बेरोजगार हुए लोगों को देंगे नौकरी
Wed, 05 Jul 2023 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 03:35 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस टोल प्लाजा को पिछली सरकार के समय बंद कर देना चाहिए था लेकिन पिछली सरकार ने इसको एक साल का और समय दे दिया। अब यह लोग 500 दिन का और समय मांग रहे थे, हमने इनको 60 दिन का समय दिया था जो मंगलवार रात 12 बजे खत्म हो गया था।
विज्ञापन
मोगा में टोल बंद करवाते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
विस्तार
सीएम भगवंत मान ने बुधवार को मोगा कोटकपूरा रोड पर सिंघावाला टोल प्लाजा को जनता के लिए फ्री कर दिया। मान ने कहा कि इस टोल के बंद होने से पंजाब की जनता को करीब चार से पांच लाख रुपये रोजाना का फायदा होगा।
मान ने कहा कि इस टोल प्लाजा को पिछली सरकार के समय बंद कर देना चाहिए था लेकिन पिछली सरकार ने इसको एक साल का और समय दे दिया। अब यह लोग 500 दिन का और समय मांग रहे थे, हमने इनको 60 दिन का समय दिया था जो मंगलवार रात 12 बजे खत्म हो गया था। 12 बजे ही यह टोल बंद कर दिया गया था। इस सड़क के रास्ते लोग राजस्थान और हरियाणा को जाते हैं, उनको भारी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर काम कर रहे जितने लोग बेरोजगार हुए हैं, उनको सरकार नौकरी देगी। वहीं जो बिल्डिंग बनी हुई है वहां पर भी कुछ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: मुख्तार अंसारी के बेटे-भतीजे के नाम जमीन करने के मामले में सामने आया पीड़ित परिवार, किया बड़ा खुलासा