फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toll plaza on Jivda Gudana road in Rewari district will be closed from March 1

Haryana: रेवाड़ी में जीवड़ा-गुडाना रोड पर टोल प्लाजा एक मार्च से होगा बंद, डिप्टी सीएम ने सदन में दी जानकारी

Wed, 22 Feb 2023 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

दुष्यंत ने सदन में जानकारी दी कि टीपी-54 रेवाड़ी जिले में जीवड़ा-गुडाना (हैली मंडी-पल्हावास) रोड पर लगाया गया टोल प्लाजा एक मार्च से बंद होगा। सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड पर लगाए गए टोल की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Toll plaza on Jivda Gudana road in Rewari district will be closed from March 1
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा विधानसभा में सड़कों और टोल का मुददा छाया रहा। विधायकों ने अपने अपने जिलों की सड़कों का मुददा उठाया। विपक्ष हो या सत्ता पक्ष सड़कों के मामले पर दोनों एक दिखे। प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने रोहतक की सड़कों का हवाला दिया कि रोहतक की पहचान ही गड्ढों के शहर के तौर पर हो गई है। इसके अलावा सत्ता पक्ष के कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने टोल के मुददे पर कहा कि गैरों पे करम अपनों पे सितम। मेरे हलके में टोल के कारण लोग मेरे कपड़े फाड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सदन में जानकारी दी कि टीपी-54 रेवाड़ी जिले में जीवड़ा-गुडाना (हैली मंडी-पल्हावास) रोड पर लगाया गया टोल प्लाजा एक मार्च से बंद होगा।

विज्ञापन


भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जगाधरी वर्कशाप की सड़क का मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क को बनवाने के लिए मैंने प्रस्ताव दिया था लेकिन मेरी बिना जानकारी के इस सड़क का प्रस्ताव काट दिया गया। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उनकी बात पर तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि अगले बजट में उनकी सड़क बन जाएगी लेकिन अरोड़ा अड़े रहे। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि मेरी सड़क काटने से पहले मुझसे तो पूछ लिया होता। अरोड़ा की बात का स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने भी समर्थन किया कि स्थानीय विधायक से पूछा जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रोहतक विधायक बीबी बतरा ने कहा कि रोहतक की सड़कों का बुरा हाल है। यह शहर गड्ढों का शहर बन गया है। मुख्यमंत्री ने 120 करोड़ की ग्रांट भी दी थी लेकिन सड़कों के हालात नहीं बदले। उन्होंने कहा मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में भी यही हाल है। यहां 38 फीसदी हादसे गड्ढों में गिरने से हो रहे हैं।


कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि उनके हलके में टोल पर वाहनों की लाइन लगती है। स्कूल बसों को लाइन में लगना पड़ता है। दुष्यंत ने उनकी बात पर स्पष्ट किया कि टोल सिर्फ कामर्शियल नंबर प्लेट पर लिया जाता है। दुष्यंत ने सदन में जानकारी दी कि टीपी-54 रेवाड़ी जिले में जीवड़ा-गुडाना (हैली मंडी-पल्हावास) रोड पर लगाया गया टोल प्लाजा एक मार्च से बंद होगा। सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड पर लगाए गए टोल की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed