{"_id":"6112c9a18ebc3ef4513f92e2","slug":"tokyo-olympics-punjabi-players-honor-ceremony-on-august-12-and-cm-will-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक : पंजाबी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कल, सीएम करेंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक : पंजाबी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कल, सीएम करेंगे पुरस्कृत
Wed, 11 Aug 2021 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
- नीरज चोपड़ा समेत सभी खिलाड़ियों को मिलेगी कुल 15.10 करोड़ की इनाम राशि
- मुख्यमंत्री करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित, राज्यपाल होंगे विशेष अतिथि
- पुरुष हॉकी टीम के 11 पंजाबी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे 1-1 करोड़ रुपये
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और अन्य खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए 12 अगस्त को विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी समारोह के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को कुल 15.10 करोड़ रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को राज्य के खेल एवं युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने एक प्रेस बयान में दी।
विज्ञापन
राणा सोढी ने बताया कि खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को रात के खाने की दावत दी जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विशेष एलान के अंतर्गत पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं।
विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाड़ियों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को 1-1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ओलंपिक खेल के महिला हॉकी मुकाबलों में चौथे स्थान पर आकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी महिला खिलाड़ी गुरजीत कौर और रीना खोखर के अलावा एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो के फाइनल मुकाबले में छठा स्थान हासिल करने वाली कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि ओलंपिक खेलों में भारत की नुमाइंदगी करने वाले पंजाब के अन्य खिलाड़ियों में मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, निशानेबाज अंजुम मौदगिल और अंगदवीर सिंह के अलावा एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह के साथ-साथ पैरालंपिक में हिस्सा लेने जा रही बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को 10-10 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।