फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   toilet in open, panchkula village news, panchkula news

सावधान! अब अगर खुले में शौच के लिए गए तो सिटी बजेगी

Sat, 12 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 12 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
toilet in open, panchkula village news, panchkula news
खुले का शौच - फोटो : फाइल फोटो
अब अगर आप खुले में शौच करने के ‌लिए जाएंगे तो सिटी बज उठेगी। पंचकूला के गांवों में लोगों ने यह तरीका निकाला ‌है, ताकि खुले में शौच पर रोक लगाई जा सके। अब जो भी ग्रामीण सुबह खुले में शौच जाता है तो ग्रामीण निगरानी समिति के महिला और पुरुष सदस्य के साथ प्रेरक सीटी बजाने लगे हैं।
विज्ञापन


सीटी की आवाज सुनने के साथ ही ग्रामीण खुले में शौच जाने से हिचकने लगे हैं। गांववासियों तथा प्रेरकों के सहयोग से जिला पंचकूला खुले में शौच मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निगरानी समिति के सदस्यों व मोटिवेटरों ने शुक्रवार को बरवाला खंड के गांव ढंडारु व टपरियां और मोरनी खंड के भोज नाइटा, डंडोग व पिंजौर ब्लॉक के गणेशपुर भोरिया, केदारपुर तथा खंड रायपुररानी के गांव रत्ता टिब्बी में सुबह 4 से 8 बजे तक निगरानी की।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूक रैलियां निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर निगरानी समिति के सदस्यों एवं मोटिवेटरों के साथ गांव के सरपंच एवं पंच उपस्थित थे। अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले की 128 ग्राम पंचायतों को 15 अप्रैल तक खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें लोगों का विशेषकर महिलाओं को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया कि छोटे-छोटे बच्चे, गांव में बुजुर्गों के खुले में शौच करने पर उन्हें रोकने के लिए व समझाने के लिए सीटी बजाते हैं और उनको शर्मसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed