{"_id":"60479a191305412caa65848e","slug":"todays-active-corona-cases-of-punjab-9-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना : पांच जिलों में संक्रमण से 20 की मौत, 24 घंटे में 1036 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना : पांच जिलों में संक्रमण से 20 की मौत, 24 घंटे में 1036 नए पॉजिटिव मिले
Tue, 09 Mar 2021 09:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक बार फिर कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की दर में इजाफा होना शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के पांच जिलों में संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो गई। 1036 नए मामले भी सामने आए हैं। अब तक पंजाब में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5961 तक पहुंच गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 8522 हो गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 5236903 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 190647 दर्ज की गई है। 176164 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 157 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 25 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1041 लोगों की मौत हुई है। जालंधर में 740 और पटियाला में 524 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को अमृतसर में 5, होशियारपुर में 5, जालंधर में 6, लुधियाना में 3 और मोहाली में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन